For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

TATA की HARRIER EV होगी जल्द लॉन्च, महिंद्रा की XEV 9E को देगी टक्कर

500KM रेंज वाली TATA HARRIER EV जल्द आएगी बाजार में

06:19 AM Jan 08, 2025 IST | Himanshu Negi

500KM रेंज वाली TATA HARRIER EV जल्द आएगी बाजार में

tata की harrier ev होगी जल्द लॉन्च  महिंद्रा की xev 9e को देगी टक्कर

भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अन्य वाहनों के मुकाबले ज्यादा पसंद कर रहे है। महिंद्रा कंपनी ने हाल में ही BE 6 औऱ XEV 9E EV कार को लॉन्च करके बाजार में धूम मचा दी थी। ये दोनों कार 59KWH और 79KWH के बैटरी विकल्प के साथ बाजार में पेश की गई थी। महिंद्रा की शानदार गाड़ी लॉन्च करने के बाद भी TATA की इलेक्ट्रिक कार बाजार में ज्यादा हिस्सेदारी है। TATA अब HARRIER EV को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। 17 जनवरी को TATA मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश कर सकता है।

TATA HARRIER EV में दमदार बैटरी

TATA ने EV वाहन सेगमेंट में कई कार बाजार में पेश कर दी है लेकिन TATA की HARRIER EV में सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है, माना जा रहा है कि HARRIER EV में 75KWH की बैटरी मिल सकती है। ये बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 500KM की रेंज दे सकती है। HARRIER EV के लॉन्च होने के बाद ये कार महिंद्रा की BE 6 औऱ XEV 9E EV को कड़ी टक्कर दे सकती है।

HARRIER EV की क्या होगी कीमत ?

HARRIER EV में कंपनी ऑल व्हील ड्राइव ,LED DRL, 19 इंच के ALLOY WHEEL, टैरेन रिस्पांस मोड, डैमपर कंट्रोल के साथ क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग के साथ पेश कर सकती है। HARRIER EV की एक्स शोरुम कीमत लगभग 20 लाख तक हो सकती है। वहीं BE 6 कार की एक्स शोरुम कीमत 18 लाख से शुरु हो जाती है औऱ XEV 9E EV की एक्स शोरुम कीमत 23 लाख से शुरु होती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×