Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कौन होगा टाटा का अगला उत्तराधिकारी, 3800 करोड़ के साम्राज्य पर किसकी होगी जिम्मेदारी?

11:32 AM Oct 10, 2024 IST | Aastha Paswan

Tata Legacy: टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन टाटा ने भारत के व्यापार क्षेत्र में देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है। रतन टाटा का बुधवार रात को स्‍वर्गवास हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा समूह की संपत्ति करीब 3800 करोड़ आंकी गई है। अब बड़ा सवाल ये है कि उनके इस विशाल साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन होगा?

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अब टाटा समूह की विशाल विरासत उनकी अगली पीढ़ी संभालेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री तक फैले इस समूह का नेतृत्व करने के लिए तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं, जो रतन टाटा के उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं।

Advertisement

लिआह, माया और नेविल टाटा बन सकते हैं उत्तराधिकारी

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बच्चे – लिआह टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा – टाटा समूह में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं और अब उनकी उत्तराधिकार सूची में सबसे आगे हैं।

नोएल टाटा के बच्चे

लिआ टाटा: नोएल की बड़ी बेटी लिआ टाटा ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेस में सहायक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अब टाटा समूह में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रही हैं और टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट की ट्रस्टी भी हैं।

माया टाटा: नोएल की दूसरी बेटी माया टाटा, टाटा ऑपच्युनिटीज फंड में निवेशक संबंधों और पोर्टफोलियो प्रबंधन का काम संभालती हैं। वह भी टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं और टाटा समूह के भीतर एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article