Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Tata Motors की इन EV कार में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर

Tata Motors की EV कारों पर अप्रैल में बंपर छूट

07:09 AM Apr 07, 2025 IST | Himanshu Negi

Tata Motors की EV कारों पर अप्रैल में बंपर छूट

अप्रैल में Tata Motors की कई EV कारों पर बंपर छूट मिल रही है, जिसमें स्क्रैपेज और ग्रीन बोनस भी शामिल है। Tata Curvv EV पर 1.50 लाख तक का डिस्काउंट, Tata PUNCH EV पर 70 हजार तक की छूट और Tata Nexon EV पर 1.20 लाख तक का ऑफर दिया जा रहा है।

Tata Motors ने ग्राहकों के लिए अप्रैल के महिने में कई गाड़ियों में बंपर छूट दे रही है। इस छूट के साथ ही स्क्रैपेज बोनस, ग्रीन बोनस भी दिया जा रहा है। TATA की नई EV गाड़ी जो कूप मॉडल की वजह से खासा चर्चा में है इस गाड़ी में भी लगभग 1.50 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही TATA की कई EV सेगमेंट की कार में छूट दी जा रही है। जानते है छूट मिलने के बाद कार की कितनी कीमत होगी और कार के बारे में भी।

Advertisement

TATA PUNCH EV

TATA की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार TATA PUNCH ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। 5 स्टार रेटिंग के साथ इस कार को 2024 वर्ष में लॉन्च किया गया था। इस कार में लगभग 70 हजार तक की छूट दी जा रही है। 2024 वर्ष के स्टॉक पर 20 हजार का डिस्काउंट और 2025 वर्ष के स्टॉक पर 40 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Tata Curvv EV

TATA की नई कूप स्टाईल में Tata Curvv EV  के लुक के लोग दिवाने हो रखे है। इस कार में लगभग 1.50 लाख का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।  बता दें कि 2024 वर्ष के स्टॉक पर 70 हजार का डिस्काउंट और 2025 वर्ष के स्टॉक पर 30 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज बोनस पर भी लगभग 50 हजार का ऑफर दिया जा रहा है।

Tata Tiago EV

TATA की एक और EV कार Tiago पर भी लगभग 1.30 लाख रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि 2024 वर्ष के स्टॉक पर 85 हजार का डिस्काउंट और 2025 वर्ष के स्टॉक पर 40 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Tata Nexon EV

 TATA की प्रसिद्ध गाड़ी Nexon के EV वर्जन पर भी लगभग 1.20 लाख रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। बता दें कि 2024 वर्ष के स्टॉक पर 70 हजार का डिस्काउंट और 2025 वर्ष के स्टॉक पर 30 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Advertisement
Next Article