Petrol-Diesel वेरिएंट के बाद Tata Sierra EV मचाएगी तहलका, 600KM की रेंज के साथ मिलेंगे Luxury Features, जानें कब होगी लॉन्च
Tata Sierra EV Launch Date: Tata Sierra अपने शानदार लुक के साथ ही Petrol-Diesel वेरिएंट में तहलका मचा दिया है अब जल्द ही बाजार में Tata Sierra EV की धमाकेदार एंट्री होने वाली है जिसमें यह Luxury Features से लोडेड कार रहेगी। इस कार में लंबी रेंज की बैटरी, Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर डिजाइन, स्प्लिट हेडलैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, के साथ ही कई आकर्षक मिलेंगे। बता दें कि Tata Sierra EV भारतीय बाजार में मौजूद पेट्रोल डीजल वेरिएंट के काफी अलग होगी और कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते है। विस्तार से जानते है कि इस कार के सभी फीचर और कब लॉन्च होगी की जानकारी।
Tata Sierra EV Launch Date: हैरियर EV की तरह हल्का डिजाइन

Sierra EV का टीजर जारी कर दिया गया है और कई बार इसके शानदार मॉडल को देखा जा सकता है। TATA अब जल्द ही नई EV कार को लॉन्च करने की तैयारी में है और यह लगभग पेट्रोल-डीजल की तरह होगी लेकिन कुछ अधिक फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। बता दे कि इस कार में हैरियर EV की तरह हल्का डिजाइन देखने को मिल सकता है साथ ही फ्लश डोर हैंडस और कनेक्टेड लाइटिंग बार, LED टेललैंप्स, क्लोज्ड ऑफ ग्रिलस दिए जा सकते है।
Sierra EV में बड़ी बैटरी
EV सेगमेंट में इस कार को बड़ी बैटरी औऱ लंबी रेंज के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस कार में 55 kWh से लेकर 70 kWh तक बैटरी का विकल्प दिया जा सकता है और माना जा रहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। बताया जा रहा है कि Sierra EV में सिंगल और डुअल मोटर सेटअप दिया जा सकता है जिससे यह अधिक पावर और टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।
Tata Sierra EV Price: टाटा सिएरा EV की कीमत

शानदार फीचर के साथ कीमत की बात करें तो टाटा सिएरा EV को सिर्फ 15 से 17 लाख रुपये तक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं भारतीय बाजार में सिएरा की 11.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होती है। 19 मई को इंतजार खत्म हो सकता है और यह इस दिन लॉन्च हो सकती है।
Join Channel