Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Auto Sector में टाटा मोटर्स का जलवा, Tata Sierra ICE और Harrier EV पर सबकी नजर, जानें दोनों में से कौन सी सबसे बेस्ट

03:13 PM Nov 12, 2025 IST | Amit Kumar
Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV(credit S-M)

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV: ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया है। कंपनी ने अपनी दो बेहद खास कारों, Tata Sierra ICE और Tata Harrier EV से पर्दा उठाया है।  दोनों ही मॉडल्स अपने-अपने सेगमेंट में खास फीचर्स और तकनीक से लैस हैं। आइए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर है और क्या इन्हें खास बनाता है।

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV: डिजाइन और लुक में बड़ा बदलाव

दोनों ही गाड़ियां टाटा के नए डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित हैं, लेकिन उनका अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग है। Tata Sierra ICE में रेट्रो टच के साथ मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसका लुक 1990 के दशक की सिएरा कार की याद दिलाता है, लेकिन इसे नए जमाने के फीचर्स और फिनिशिंग के साथ पेश किया गया है। वहीं Tata Harrier EV में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और क्लीन लाइनों पर फोकस किया गया है। इसका लुक अधिक एरोडायनामिक और प्रीमियम दिखाई देता है।

Advertisement
Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV(credit S-M)

Engine and Performance

यह दोनों गाड़ियों के बीच सबसे बड़ा अंतर है। Tata Sierra ICE एक इंजन-आधारित कार है, जिसे दो इंजन ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है —

दूसरी ओर, Tata Harrier EV पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसे दो बैटरी वर्जन में उतारा जा सकता है:

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV(credit S-M)

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier Features: फीचर्स और टेक्नोलॉजी

दोनों ही कारों में मॉडर्न  फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन Harrier EV में तकनीक का स्तर एक कदम आगे है। Sierra ICE में डुअल टोन इंटीरियर, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 6 एयरबैग्स, ADAS और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।वहीं Harrier EV को टाटा ने सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के साथ शोकेस किया है। इसमें रिमोट पार्किंग फीचर भी देखने को मिल सकता है, जैसा कि महिंद्रा BE6 में दिया गया है।

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV(credit S-M)

 Safety and Comfort

दोनों कारों में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। Sierra ICE में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) मिलेंगे। Harrier EV में भी समान सेफ्टी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए जरूरी बैटरी सेफ्टी और थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम जोड़े जाएंगे।

Tata Sierra ICE vs Tata Harrier EV(credit S-M)

Tata Sierra ICE vs Tata Harrie Launch Date: Price  और लॉन्चिंग डेट

हालांकि टाटा मोटर्स ने अभी इन कारों की कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि Tata Sierra ICE को पहले लॉन्च किया जाएगा क्योंकि इसका प्रोडक्शन मॉडल तैयार है। वहीं Harrier EV अगले साल के अंत या 2026 की शुरुआत में बाजार में आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Yamaha XSR 155 VS Hunter 350: 1.50 लाख में XSR 155 ने दी Hunter 350 को टक्कर, Modern Feature, Retro Look, शानदार कलर ने लूटा दिल

Advertisement
Next Article