W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अध्यापिका सरबजीत कौर सरेआम गोलियां मारने वाले जसविंद्र कौर मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले दिनों स्कूटरी पर स्कूल डयूटी के लिए जा रही अध्यापिका सरबजीत कौर को सरेआम गोलियां मारने वाले शख्स को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कातिल की पहचान जसविंद्र सिंह नामक शख्स के रूप में हुई है।

02:47 PM Dec 21, 2019 IST | Shera Rajput

पिछले दिनों स्कूटरी पर स्कूल डयूटी के लिए जा रही अध्यापिका सरबजीत कौर को सरेआम गोलियां मारने वाले शख्स को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कातिल की पहचान जसविंद्र सिंह नामक शख्स के रूप में हुई है।

अध्यापिका सरबजीत कौर सरेआम गोलियां मारने वाले जसविंद्र कौर मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
लुधियाना – एस.ए.एस नगर : पिछले दिनों स्कूटरी पर स्कूल डयूटी के लिए जा रही अध्यापिका सरबजीत कौर को सरेआम गोलियां मारने वाले शख्स को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कातिल की पहचान जसविंद्र सिंह नामक शख्स के रूप में हुई है।
Advertisement
Advertisement
पुलिस का कहना है कि आरोपी जसविंद्र सिंह द्वारा वारदात के वक्त सर्वजीत कौर को जिस हथियार से गोलियां मारी थी, उसे भी कारतूसों के साथ बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि सर्वजीत कौर के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते हरविंद्र सिंह संधू ने 5 लाख रूपए की सुपारी देकर उसका कत्ल करवाया था।
Advertisement
पुलिस के अनुसार हरविंद्र और जसविंद्र की मुलाकात बठिण्डा में एक धार्मिक डेरे के दौरान हुई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि कत्ल के वक्त जसविंद्र सिंह के साथ उसका साथी हरविंद्र सिंह दोनों फरार हुए थे और हरविंद्र सिंह के बारे में यही कहा जा रहा है कि वह विदेश भाग चुका है।
प्रैस कांफ्रेंस के दौरान संबोधित करते हुए एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि मृतका सर्वजीत कौर हरविंद्र सिंह संधू नाम के  शख्स के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी और उसकी बेटी भी थी।
लिविंग रिलेशनशिप में रहने के दौरान हरविंद्र सिंह संधू विदेश चला गया और उसने सर्वजीत कौर का कत्ल जसविंद्र सिंह को सुपारी देकर करवाया। स्मरण रहे कि 5 दिसंबर को सन्नी एनकलेव के उक्त स्कूल की पार्किग में सर्वजीत कौर को उसकी बेटी की आंखों के सामने गोलियां मारकर कत्ल किया गया था और कातिल मोके से फरार हो गया। यहां उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पुलिस ने हरविंद्र सिंह संधू  की मां शिंद्र कौर को पहले ही गिरफतार कर चुकी है।
– सुनीलराय कामरेड
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×