For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ 'Animal' का टीजर, खास पल की Ranbir Kapoor ने बनाई वीडियो

01:52 PM Nov 18, 2023 IST | Anjali Dahiya
बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ  animal  का टीजर  खास पल की ranbir kapoor ने बनाई वीडियो
Animal Movie

Animal Clip On Burj Khalifa : बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच Ranbir Kapoor के फैंस को एक तोहफा मिला है। दरअसल, बीते शुक्रवार यानी 17 नवंबर को दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म 'Animal' की एक मिनट की एक क्लिप दिखाई गई। बुर्ज खलीफा पर अपने पसंदीदा एक्टर Ranbir Kapoor की झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। फिल्म 'Animal' की क्लिप जब बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई तब रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई फिल्म 'एनिमल' की झलक

Ranbir Kapoor, Bobby Deol  और Bhushan Kumar  दुबई की बुर्ज खलीफा पर फिल्म Animal के स्पेशल वीडियो के गवाह बने। जब फिल्म Animal की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा था तब Ranbir Kapoor सहित उनके तमाम फैंस इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने में लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि Ranbir Kapoor की फिल्म 'एनिमल' का टीजर सिंतबर में रिलीज किया गया और कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के टीजर और गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और इसकी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'एनिमल'

Sandeep Reddy Vanga के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म Animal 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'एनिमल' में Ranbir Kapoor के अलावा Rashmika Mandanna, Bobby Deol, Anil Kapoor और Tripti Dimri भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। Ranbir Kapoor की फिल्म Animal बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म Sam Bahadur से टकराएगी क्योंकि ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर इससे पहले मार्च, 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×