W3Schools
Advertisement

AI ने बदली आयुष सिंह की किस्मत! 19 साल का लड़का हर महीने छाप रहा करोड़ों, जानिए कैसे

05:56 PM Jun 24, 2026 IST | Amit Kumar
ai ने बदली आयुष सिंह की किस्मत  19 साल का लड़का हर महीने छाप रहा करोड़ों  जानिए कैसे
19-Year-Old AI Entrepreneur (credit S-M)

19-Year-Old AI Entrepreneur: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। इसी बीच 19 वर्षीय आयुष सिंह की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि आयुष अपने AI बेस्ड  कारोबार से हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि ने कई युवाओं को प्रेरित किया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयुष की कहानी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने किसी बड़े संस्थान जैसे IIT या विदेश के मशहूर कॉलेजों से पढ़ाई नहीं की। उन्होंने अपनी रुचि और मेहनत के दम पर AI और मशीन लर्निंग की जानकारी हासिल की। जानकारी के अनुसार, आयुष ने बहुत छोटी उम्र में ही नई तकनीकों को समझना शुरू कर दिया था। जहां आमतौर पर बच्चे खेल-कूद और सामान्य पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, वहीं आयुष तकनीक और कंप्यूटर से जुड़ी नई चीजें सीखने में समय लगाते थे।

Advertisement

 AI Business Success Story: 13 साल की उम्र से शुरू किया सीखना

(credit S-M)
(credit S-M)

बताया जाता है कि आयुष ने केवल 13 साल की उम्र में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पढ़ना शुरू कर दिया था। लगातार सीखने और अभ्यास करने से उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ बना ली।

Advertisement

समय के साथ उनका ज्ञान बढ़ता गया और उन्होंने तय किया कि वे अपनी सीख दूसरों तक भी पहुंचाएंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने AI से जुड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम और ऑनलाइन कोर्स शुरू किए।

Indian Teen Earning From AI: ऑनलाइन कोर्स से बना बड़ा बिजनेस

(credit S-M)
(credit S-M)

आज आयुष ऐसे ऑनलाइन प्रोग्राम चलाते हैं जिनमें लोग AI, मशीन लर्निंग और आधुनिक तकनीकों के बारे में सीखते हैं। उनके कोर्स में शामिल होने वाले लोगों को नई तकनीक समझने और उसे अपने काम में इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाती है।

खबरों के मुताबिक, आयुष अपने कोर्स और मेंटरशिप प्रोग्राम को Topmate जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बेचते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने AI को गंभीरता से समझना शुरू किया और धीरे-धीरे इसी क्षेत्र में अपना कारोबार खड़ा कर लिया।

Young Entrepreneur India: सोशल मीडिया पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि, आयुष की इस सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनकी मेहनत और उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स सवाल भी उठा रहे हैं।

कई लोगों का कहना है कि उनके कोर्स में खास जानकारी नहीं है और AI की मदद से तैयार सामग्री को ही लोगों को बेचा जा रहा है। वहीं कुछ लोग इसे केवल मार्केटिंग का असर मानते हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कोर्स बिक्री से हो रही कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष की आय का मुख्य स्रोत उनके ऑनलाइन कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम हैं। बड़ी संख्या में लोग AI सीखने के लिए उनके कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और फीस का भुगतान करते हैं। इसी वजह से उनकी कमाई लगातार बढ़ी है।

भले ही उनकी सफलता को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हो, लेकिन इतना जरूर है कि कम उम्र में AI जैसे आधुनिक क्षेत्र में पहचान बनाना आसान नहीं होता। आयुष सिंह की कहानी यह दिखाती है कि यदि किसी व्यक्ति में सीखने की इच्छा और मेहनत करने का जज्बा हो, तो वह नई तकनीकों के जरिए अपने लिए बड़े अवसर बना सकता है।

यह भी पढ़ें: Ray-Ban के मुकाबले सस्ते और कई Best Features! Meta ने मार्किट में उतारे बजट AI Smart Glasses

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×