Hero के ₹1000 करोड़ से Ather को मिली रफ्तार! 29 अगस्त को लॉन्च होगा न्यू बजट E-Scooter
Ather Electric Scooter: प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली एथर एनर्जी (Ather Energy) अब अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने की तैयारी में है। अब तक कंपनी मुख्य रूप से महंगे और प्रीमियम मॉडल पर ध्यान देती रही, लेकिन अब वह आम कस्टमर्स के लिए बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने जा रही है। कंपनी 29 अगस्त को होने वाले कम्युनिटी डे इवेंट में अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला स्कूटर लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि यह नया स्कूटर एथर का अब तक का सबसे सस्ता मॉडल हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। इस लॉन्च के जरिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंच बनाना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एथर एनर्जी अब केवल प्रीमियम कस्टमर्स तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी का न्यू स्कूटर खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जो कम बजट में भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। माना जा रहा है कि न्यू मॉडल मौजूदा रिज्टा (Rizta) स्कूटर से भी कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो एथर को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ी बढ़त मिल सकती है।
Hero Motocorp का 1000 करोड़ रुपये का निवेश
बता दें कि, एथर एनर्जी की इस नए प्लान को तब और मजबूती जब हीरो मोटोकॉर्प ने कंपनी में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया। यह निवेश ऐसे समय पर आया है जब एथर अपने नए प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म पर तेजी से काम कर रही है। इस फंडिंग से कंपनी को नए स्कूटर विकसित करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करने और सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे आने वाले समय में एथर अपने कस्टमर्स को और बेहतर सर्विस दे सकेगी।
पिछले कुछ समय में एथर की बिक्री में लगातार सुधार देखने को मिला है। इसमें सबसे बड़ा योगदान कंपनी के रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर का माना जा रहा है। यह स्कूटर Competitive price पर उपलब्ध है, जिससे ज्यादा कस्टमर्स ने इसे पसंद किया। रिज्टा की सफलता के बाद कंपनी अब उससे भी कम कीमत वाला नया मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इससे एथर की पहुंच छोटे शहरों और नए कस्टमर्स तक भी बढ़ सकती है।
मौजूदा स्कूटर्स में भी किया गया चेंज
नए स्कूटर के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने मौजूदा मॉडल्स में भी चेंज शुरू कर दिए हैं। एथर ने रिज्टा और 450 सीरीज के कुछ वेरिएंट में अब लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नई बैटरी टेक्नॉलजी के जरिए कम बैटरी सेल में भी अच्छी रेंज मिलेगी। साथ ही बैटरी की उम्र बढ़ेगी और ज्यादा गर्म होने का खतरा भी कम रहेगा।
एथर 450S और 450X के 2.9kWh बैटरी पैक वाले मॉडल क्रमशः 122 किलोमीटर और 126 किलोमीटर की IDC Certified range देने का दावा करते हैं। वहीं 3.5kWh बैटरी वाले वेरिएंट में कंपनी 161 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा करती है। नई LFP बैटरी टेक्नॉलजी के इस्तेमाल से बैटरी की मजबूती, सुरक्षा और थर्मल स्टेबिलिटी पहले से बेस्ट हो सकती है। उम्मीद है।
29 अगस्त को हो सकता है बड़ा खुलासा
कंपनी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले कम्युनिटी डे इवेंट में अपने नए EL प्लेटफॉर्म और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने स्कूटर के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि कम कीमत, बेहतर रेंज और मॉडर्न फीचर्स के साथ यह नया स्कूटर सीधे मास मार्केट को टारगेट करेगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra New SUV Launch August 15: चर्चा में ये 3 मॉडल! जानें 15 अगस्त को महिंद्रा कौन सी SUV करेगी लॉन्च
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel