Testing के दौरान दिखी Bajaj Pulsar N125! Bold look, Flex Fuel इंजन और मिलेंगे कई New Features
Bajaj Pulsar N125: Bajaj Auto अपनी फेमस Pulsar सीरीज को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही नई Pulsar N125 को बाजार में उतार सकती है। हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके नए डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह बाइक पहले से ज्यादा Attractive और मॉडर्न होगी। नई Pulsar N125 के सामने वाले हिस्से में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसकी अनुमानित कीमत की बात करें तो यह (Bajaj Pulsar N125 Price) 1 लाख रुपए तक हो सकती है।
टेस्टिंग के दौरान बाइक पूरी तरह कवर की गई थी, लेकिन इसके बावजूद साफ नजर आया कि इसमें नया हेडलैंप डिजाइन दिया जाएगा। बाइक के आगे का हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा और मजबूत दिखाई देता है। इसके साथ ही नए बॉडी पैनल्स और अपडेटेड डिजाइन बाइक को अधिक स्पोर्टी लुक देने का काम करेंगे। कंपनी युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसके लुक को और आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है।
New Bajaj Pulsar N125: बड़ा फ्यूल टैंक देगा Bold look

- नई Pulsar N125 में बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिल सकता है।
- इसके टैंक के दोनों तरफ नए एक्सटेंशन और श्राउड्स दिए जा सकते हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा Aggressive दिखेगा ।
- यह नया डिजाइन बाइक को नॉर्मल कम्यूटर Bikes से अलग पहचान देगा।
- साथ ही यह Pulsar की बड़ी स्पोर्ट्स बाइकों जैसी फील भी देगा।
पीछे का हिस्सा भी होगा नया
- बाइक के साइड प्रोफाइल को देखने पर यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी लंबी और बड़ी दिखाई देती है।
- इसके पीछे वाले हिस्से में भी बदलाव किए जा सकते हैं। नई टेल डिजाइन और नए बॉडी पैनल्स बाइक को और मॉडर्न बनाएंगे।
- इसके अलावा बाइक में नया साइड-स्लंग एग्जॉस्ट देखने को मिल सकता है।
- एग्जॉस्ट पर सिल्वर कलर की हीट शील्ड दी जा सकती है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाएगी।
Pulsar N125 Flex Fuel इंजन

- नई Pulsar N125 में कंपनी मौजूदा 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल जारी रख सकती है।
- हालांकि इंजन में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं ताकि बाइक बेहतर माइलेज दे सके और नए Pollution ruls का पालन कर सके।
- राइडिंग को आसान और स्मूथ बनाने के लिए भी इंजन को अपडेट किया जा सकता है।
- कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे Flex Fuel टेक्नॉलजी के साथ भी पेश कर सकती है।
मिल सकते हैं नए फीचर्स
- फीचर्स के मामले में भी नई Pulsar N125 पहले से ज्यादा एडवांस हो सकती है।
- इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।
- इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।
- इन फीचर्स की मदद से बाइक राइडर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।
कब हो सकती है लॉन्च?
- हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग शुरू होने से माना जा रहा है कि नई
- Bajaj Pulsar N125 को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
- नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर तकनीक इसे 125cc सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल का झंझट खत्म! आ रही हैं 100% इथेनॉल से चलने वाली कारें; टाटा पंच से लेकर क्रेटा तक, देखें पूरी लिस्ट

Join Channel