W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Powerful Engine, Premium Features और Sporty Look, नए अवतार में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N160, कीमत सिर्फ ₹1.22 लाख

04:59 PM May 22, 2026 IST | Amit Kumar
powerful engine  premium features और sporty look  नए अवतार में लॉन्च हुई bajaj pulsar n160  कीमत सिर्फ ₹1 22 लाख
Bajaj Pulsar N160 Launched (Image- Social Media)

Bajaj Pulsar N160 Launched: Bajaj Auto ने अपनी फेमस बाइक Bajaj Pulsar N160 का नया प्रीमियम वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को खासतौर पर उन युवाओं के लिए पेश किया है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स वाली स्पोर्टी मोटरसाइकिल पसंद करते हैं। नई पल्सर N160 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ( Bajaj Pulsar N160 Price in India) 1.22 लाख रुपये रखी गई है। इस नए मॉडल में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम बनाते हैं।

Advertisement

Pulsar N160 Features: नए वेरिएंट में मिले दमदार फीचर्स

Bajaj Pulsar N160 Launched  (Image- Social Media)
Bajaj Pulsar N160 Launched (Image- Social Media)
  • नई पल्सर N160 का सबसे बड़ा आकर्षण इसके गोल्डन फिनिश वाले अपसाइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स हैं।
  • ये फोर्क्स बाइक को न सिर्फ शानदार और स्पोर्टी लुक देते हैं, बल्कि खराब रास्तों पर बेहतर कंट्रोल और स्मूद राइडिंग अनुभव (Experience) भी प्रदान करते हैं।
  • कंपनी ने इसमें सिंगल सीट सेटअप दिया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान राइडर को ज्यादा आराम मिलता है।
  • इसके अलावा बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई है।
  • इसकी मदद से गियर बदलना पहले से ज्यादा आसान और स्मूद हो जाता है।
  • अचानक डाउनशिफ्ट करने पर भी पिछला पहिया लॉक नहीं होता, जिससे राइडर की सुरक्षा बढ़ती है और बाइक पर कंट्रोल बना रहता है।

Bajaj Pulsar N160 Launched: टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का खास ध्यान

Bajaj Pulsar N160 Launched  (Image- Social Media)
Bajaj Pulsar N160 Launched (Image- Social Media)
  • Bajaj Auto ने इस बाइक में मॉडर्न फीचर्स का भी खास ध्यान रखा है।
  • नई पल्सर N160 में USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे राइडर चलते समय आसानी से अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकता है।
  • बेहतर रोशनी और रात में साफ विजिबिलिटी के लिए इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप लगाए गए हैं।
  • वहीं, सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है, जो तेज ब्रेक लगाने के दौरान बाइक को फिसलने से बचाने में मदद करता है।

Pulsar N160 Mileage: इंजन और परफॉर्मेंस

  • नई Bajaj Pulsar N160 में 164.82cc का एयर-कूल्ड, 2-वाल्व इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 16 पीएस की पावर और 14.65Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह बाइक करीब 59.11 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए भी अच्छा ऑप्शन बनाता है।
  • इंजन की परफॉर्मेंस शहर की सड़कों से लेकर हाईवे राइडिंग तक शानदार अनुभव देने में सक्षम है।
  • बाइक का हल्का और एयरोडायनामिक डिजाइन इसे तेज रफ्तार में भी बैलेंस बनाए रखता है।

Bajaj Pulsar New Model: डिजाइन में दिखता है स्पोर्टी लुक

  • नई पल्सर N160 में कंपनी ने पल्सर सीरीज का स्पोर्टी लुक बरकरार रखा है।
  • इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प बॉडी ग्राफिक्स और एग्रेसिव डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
  • गोल्डन USD फोर्क्स के कारण बाइक का फ्रंट लुक और भी ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।
  • अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जिसमें स्टाइल, दमदार इंजन और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिले, तो नई पल्सर N160 आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×