Bat Bms App Kya Hai: App पर करें टैप और बीच रास्ते में बंद जाएगा ई-रिक्शा, जानें कैसे काम करता है Bat BMS App
गली-गली हर मौहल्ले में लोग बैटरी रिक्शा वालों से परेशान रहते है लेकिन अब Bat BMS App की मदद से ई-रिक्शा को बीच सड़क पर बंद किया जा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फोन में इस ऐप को इंस्टाल करने के बाद ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जाता है और बैटरी की पावर को बंद किया जा सकता है लेकिन यह कनेक्टविटी ज्यादा दूर की नहीं होनी चाहिए। जानतें है कि bat bms app kya hai
EV गाड़ियों की सभी जानकारी स्मार्टफोन में

BAT-BMS App स्मार्टफोन की Application है जिसके तहत आप अपने EV गाड़ियों की सभी जानकारी को स्मार्टफोन में प्राप्त कर सकते है। इस APP की मदद से बैटरी में लगे मैनेजमेंट सिस्टम को Bluetooth से कनेक्ट किया जाता है और बैटरी चार्ज प्रतिशत, परफॉर्मेंस, तापमान, वोल्टेज समेत कई जरूरी जानकारी को आपको अपने में दिखाता है। साथ ही इस ऐप से बैटरी कितनी बार चार्ज हुई या नहीं इसकी जानकारी भी मिलती है। इस ऐप की मदद से पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहता है जिसका फायदा अब गलत तरीके से उठाया जा रहा है।
ई-रिक्शा बीच रास्ते में बंद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अब इस वीडियो में दिख रहा है कि इस ऐप की मदद से बैटरी मैनजमेंट को कनेक्ट किया जाता है और पावर को बंद कर दिया जाता है जिससे ई-रिक्शा बीच रास्ते में बंद हो जाता है। राह चलता कोई भी चलते ई-रिक्शे को हैक कर लेता है और रिक्शा रूक जाता है। बताया जा रहा है कि BAT-BMS App से बैटरी के आउटपुट को रोक दिया जाता है बाद में ऑन भी किया जा सकता है।
किस कंपनी ने बनाया APP
SHENZHEN GRENERGY TECHNOLOGY नाम की कंपनी ने इस APP को बनाया है जिससे बैटरी की सभी जानकारी को स्मार्टफोन में आसानी से देखा जा सकता है और ब्लूटूथ से कनेक्ट करके सारी जानकारी समय से मिल जाती है। BMS ऐप EV गाडियों में बहुत कॉमन है इसलिए बैटरी ई-रिक्शा के साथ ही अन्य EV वाहन मालिकों को इस APP से खतरा महसूस हो रहा है और कई सवाल भी उठाने लगे है।

Join Channel