BAT-BMS E-Rikshaw App: बीच सड़क में मोबाइल से हैक हो रहे है ई-रिक्शा, बैटरी लॉक होने से मचा बवाल, क्या यह है साइबर अटैक?
देशभर में ई-रिक्शा की बैटरी लॉक होने पर बवाल मचा हुआ है। सवारी लेकर रफ्तार भरते हुए ई-रिक्शा अचानक बंद हो जाते है। सिर्फ एक BAT-BMS चीनी ऐप से बैटरी में लगे मैनेजमेंट सिस्टम को Bluetooth से कनेक्ट किया जाता है और चलते चलते ई-रिक्शा की बैटरी को आसानी से लॉक किया जाता है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बेबस ड्राइवर अब कार्रवाई की मांग कर रहे है।
80 ई-रिक्शा लॉक होने की शिकायत

बीच रास्ते में चलते चलते ई-रिक्शे रोकने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसको लेकर चालक भी परेशान है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में लगभग 80 ई-रिक्शा लॉक होने की शिकायत सामने आई है जहां दूर से ही अचानक ई-रिक्शा चलना बंद हो जाता है कई चालक इसे साइबर अटैक भी मान रहे है। साथ ही दुर्घटना बढ़ने का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ई-रिक्शा बीच सड़क में हैक

सड़क पर ई-रिक्शे के बंद होने के बाद यह ड्राइवर के लिए चिंता का विषय बन गया है जिससे उन्हें घंटो तक सड़कों पर खड़ा रहना पड़ता है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक्सपर्ट की राय जानें तो उनका कहना है कि अब ई-रिक्शे में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए सुविधा दी जाती है और स्मार्टफोन के जरिए सभी जानकारी अपडेट होती जिससे BAT-BMS App के जरिए बैटरी की पावर को ऑफ कर दिया जाता है और ई-रिक्शा बीच सड़क में रुक जाता है।
Play Store से डाउनलोड होगा App
BAT-BMS App को SHENZHEN GRENERGY TECHNOLOGY नाम की कंपनी ने बनाया है और यह ऐप Play Store से डाउनलोड कर सकते है। बता दें कि यह कंपनी बैटरी की मैन्यूफैक्चरिंग करती है और देशभर में सेल भी करती है। इस ऐप की में ब्लूटूथ से कनेक्ट करके बैटरी की सारी जानकारी समय से मिल जाती है। जिसका उपयोग करके शरारती तत्व ई-रिक्शा को बीच सड़क में हैक कर रहे है और EV वाहन मालिकों को इस APP से खतरा महसूस हो रहा है।
