Best Cars For monsoon In India 2026: बारिश में भी भरेगी रफ्तार, इन बातों का रखें ध्यान, 11 लाख के बजट में खरीदें यह SUV कार
मानसून की भारी बारिश से जगह जगह जलभराव की समस्या सामने आ रही जिससे लंबा जाम और ज्यादा पानी भरने से गाड़ियां नहीं चल रही है। ऐसे में अगर आप भी कार लेने का सोच रहे है तो कार के शानदार फीचर, डिजाइन के साथ ही ग्राउंड क्लियेरेंस का भी खास ध्यान रखना चाहिए है। भारतीय ऑटो बाजार में अब SUV कार की सबसे ज्यादा डिमांड है और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस होने के वजह से भरे पानी और खराब रास्तों में कार चलाना आसान हो जाता है।
Cars With High Ground Clearance
Kia Seltos में 18 इंच के अलॉय

Kia Seltos के नए वेरिएंट को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है जिसमें केबिन में क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 18 इंच के अलॉय के साथ नया ग्रिल दिया गया है। यह SUV खराब रास्तों और पानी से भरी हुई सड़कों पर आसानी से चलाई जा सकती है क्योंकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200MM तक है साथ ही 1,830MM चौडी और 4460MM लंबी है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल लगभग 21 लाख रुपये तक जाता है।
TATA Nexon का का ग्राउंड क्लीयरेंस

TATA की नेक्सॉन कार शानदार फीचर और किफायी कीमत के साथ भारतीय बाजार में लोगों की पहली पसंद बन गई है। इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ ही दमदार पावरट्रेन दिया गया है। 209MM का ग्राउंड क्लीयरेंस होने की वजह से इस कार को आसानी से किसी भी रास्तों में निकाला जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Hyundai Creta में स्मार्ट कनेक्टिविटी

क्रेटा कार युवाओं की सबसे लोकप्रिय कार है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी के फीचर भी दिए गए है। इस कार के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो यह इसमें 190MM का दिया गया है और यह भी 18 इंच के अलॉय Wheels के साथ किसी भी रास्तों पर आसानी से निकल सकती है। कीमत की बात करें तो 10.91 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ मिलती है।
Mahindra Thar में बोल्ड लुक

महिंद्रा की Thar SUV ऑफरोडिंग और खराब रास्तों में चलाने के लिए जानी जाती है। SUV में बोल्ड लुक, दमदार डिजाइन के साथ ही 226 mm का बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है 18-इंच के बड़े Alloy Wheels दिए गए है साथ ही इसमें पानी में चलने की क्षमता 600MM तक है जिससे इसे किसी भी जलभराव रास्तों में आसानी से रफ्तार भरी जा सकती है।

Join Channel