Best Electric Scooters In India: लुक से नहीं हटेगी निगाह, 200KM की रेंज, 1 लाख रुपये में मिलेंगे क्रूज कंट्रोल, LCD Display समेत कई फीचर
Best Electric Scooters In India: भारतीय बाजार में पेट्रोल स्कूटर के बदले EV स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है सात ही पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब लोगों का रुख EV स्कूटर की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय बाजार में OLA, TVS, Bajaj के कई शानदार स्कूटर रफ्तार भरते हुए नजर आते है जिनमें बेहतरीन लुक, आकर्षक कलर, 200KM से ज्यादा की रेंज, LED Light, TFT टचस्क्रीन समेत कई शानदार फीचर दिए गए है। अगर आप भी EV स्कूटर लेने की सोच रहे है तो विस्तार से देखिए इन 5 EV स्कूटर की सभी जानकारी के बारे में....
TVS iQube Features

TVS की कई शानदार बाइक और स्कूटर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी में से एक TVS iQube EV स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाला है। देखें iQube के स्मार्ट फीचर की जानकारी
- Battery: iQube में 3.4 kWh और 5.1 kWh का बैटरी पैक विकल्प दिया गया है
- Range: कंपनी का दावा है कि 5.1 kWh का बैटरी पैक में 200km की रेंज मिलती है
- Features: SmartXonnect कनेक्टिविटी, 7 इंच की TFT डिस्प्ले, नेविगेशन असिस्ट, Voice Assist समेत कई फीचर दिए गए है।
- Charging: शुरूआती बैटरी वेरिएंट में लगभग 3 घंटे और 5.1 kWh बैटरी को चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगता है
- Price: इस स्मार्ट स्कूटर की शुरूआत 1.17 लाख रुपये से होती है और अधिकतम 1.86 लाख रुपये तक जाती है।
Bajaj Chetak Features

बजाज का भरोसेमंद प्रीमियम EV स्कूटर चेतक मेटल बॉडी के साथ भारतीय बाजार में कई वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। बता दें कि यह C3001, C3202, C3501, C3502, और C3503 वेरिएंट के साथ बाजार में उतार गया है। जानते है सभी जानकारी के बारे में..
- Battery: Chetak में 2.5 kWh और 3.5 kWh का बैटरी पैक विकल्प दिया गया है
- Range: कंपनी का दावा है कि 100-150km की रेंज मिलती है
- Features: रिवर्स मोड, TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हिल होल्ड असिस्ट समेत कई फीचर दिए गए है।
- Charging: दावा किया जा रहा है कि फुल चार्ज में 3 से 5 घंटे लगते हैं
- Price: इस स्मार्ट स्कूटर की शुरूआत 90 हजार की एक्स शोरूम कीमत और अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक जाती है।
OLA S1 X Plus Gen 3 Features

OLA का स्मार्ट EV स्कूटर S1 X Plus Gen 3 में शानदार लुक, कई बड़े फीचर के साथ ही बड़ी बैटरी का विकल्प दिया गया है जिससे लंबी यात्रा आसानी से पूरी हो जाती है। जानते है सभी फीचर के बारे में....
- Battery: 5.2kWh का बड़ा बैटरी पैक विकल्प दिया गया है।
- Range: कंपनी का दावा है कि 300km की रेंज मिलती है
- Features: रिवर्स मोड, 4.3 LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस अनलॉक समेत कई फीचर दिए गए है।
- Charging: दावा किया जा रहा है कि फुल चार्ज में 5 घंटे लगते है।
- Price: इस स्मार्ट स्कूटर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.08 लाख रुपये से शुरू होती है।

Join Channel