300 Km Range, ₹7 लाख कीमत! Tata Punch EV को टक्कर देने आई Citroen eC3X, जानें Features समेत पूरी डिटेल
Citroen eC3X EV: फ्रांसीसी Vehicle Manufacturer कंपनी Citroën ने भारतीय बाजार (Citroen eC3X Launch India) में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस कार की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी और अब इसे आधिकारिक तौर पर कस्टमर्स के लिए पेश कर दिया गया है। Attractive डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और मॉडरें फीचर्स के साथ यह इलेक्ट्रिक कार कस्टमर्स को बेहद पसंद आ सकती है।
नई Citroen eC3X को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दिया गया है। कार का फ्रंट डिजाइन काफी Attractive दिखाई देता है। इसमें LED हेडलाइट्स और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही है। इसके अलावा फॉग लैंप और 15 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जिससे कार का लुक और शानदार दिखाई देता है।
EV features: फीचर्स की लंबी लिस्ट

- कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में कई मॉडर्न और useful फीचर्स शामिल किए हैं।
- इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।
- इसके अलावा कार में लेदरेट सीटें, वायरलेस मोबाइल चार्जर, JBL ऑडियो सिस्टम और डैशकैम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
- सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस (ABS), ईबीडी (EBD) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यात्रियों की सेफ्टी को और मजबूत बनाते हैं।
eC3X Rang: बैटरी और रेंज

- Citroen eC3X में 29.2 kWh कैपेसिटी का बैटरी पैक दिया गया है।
- कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 300 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
- कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57 हॉर्सपावर की ताकत और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है।
- यह शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतर Performance देने में सक्षम है।
Citroen Electric Vehicle: फास्ट चार्जिंग की सुविधा
- नई Citroen eC3X में फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है।
- कंपनी के अनुसार फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 57 मिनट का समय लगता है।
- इससे लंबी यात्रा के दौरान भी चार्जिंग की चिंता कम हो जाती है।
Electric Car Price: कीमत और बुकिंग की जानकारी
- Citroen ने इस इलेक्ट्रिक कार को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है।
- इस ऑप्शन के तहत कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है।
- हालांकि इसके साथ कस्टमर्स को हर किलोमीटर 2.26 रुपये का एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा।
- वहीं बैटरी समेत इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये तय की गई है।
- कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है और इच्छुक ग्राहक इसे बुक कर सकते हैं।
इन EV कारों से होगी टक्कर
- भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में Citroen eC3X का मुकाबला कई फेमस EV मॉडल्स से होगा।
- इसमें Tata Tiago EV, Tata Punch EV और MG Comet EV जैसी कारें शामिल हैं।

Join Channel