W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tata Sierra की 50,000 Domestic sales पर कंपनी का जश्न! लॉन्च किया Jubilee Edition, जानें इंजन से फीचर्स तक सबकुछ

03:44 PM Jul 13, 2026 IST | Amit Kumar
tata sierra की 50 000 domestic sales पर कंपनी का जश्न  लॉन्च किया jubilee edition  जानें इंजन से फीचर्स तक सबकुछ
Tata Sierra Jubilee Edition (credit social media)

Tata Sierra Jubilee Edition: टाटा मोटर्स के सबसे फेमस मिड-साइज SUV Tata Sierra की अब तक 50,000 यूनिट्स की घरेलू बिक्री (Tata Sierra 50000 Sales) हो चुकी है। ऐसे में कंपनी ने इस शानदार बिक्री को सेलिब्रेट करने के लिए अपना नया Jubilee Edition पेश किया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को कस्टमर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। ये न्यू एडिशन Smart+, Pure और Adventure वेरिएंट्स पर डीलर-फिटेड एक्सेसरी पैक के रूप में उपलब्ध होगा।

Advertisement

बता दें, कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Tata Sierra Jubilee Edition Price)  11.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इस स्पेशल एडिशन में इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़े किसी भी तरह के चेंज नहीं किए गए हैं।  कंपनी ने इसमें मुख्य रूप से एक्सटीरियर, इंटीरियर और कम्फर्ट से जुड़े नए एक्सेसरीज जोड़े हैं, जिससे एसयूवी पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रही है। दिखाई देती है।

Advertisement

 अलग-अलग वेरिएंट में अलग स्टाइल

Tata Sierra Jubilee Edition Accessories (credit social media)
Tata Sierra Jubilee Edition Accessories (credit social media)
  • इस न्यू Jubilee Edition के हर वेरिएंट को अलग लुक और जरूरत के हिसाब से रेडी किया गया है।
  • Smart+ Jubilee Edition में फ्रंट ग्रिल गार्निश, टेलगेट क्लैडिंग और रूफ रेल्स जैसे एक्सेसरीज दिए गए हैं, जिससे बेस वेरिएंट भी प्रीमियम देखाई देता है।
  • वहीं Pure Jubilee Edition में व्हील आर्च क्लैडिंग, बॉडी क्लैडिंग, मैग्नेटिक सनशेड, पार्सल ट्रे और डैशकैम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह पैक रोजाना इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स  के लिए ज्यादा बेस्ट है।
  • इसके अलावा, Adventure Jubilee Edition में Sierra ROQ किट दी गई है। इसमें फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, हूड स्कूप, व्हील आर्च क्लैडिंग, विंडो लाइन क्लैडिंग और बॉडी डेकल्स शामिल हैं। इससे SUV  ज्यादा दमदार और एडवेंचर दिखाई देती है।

इंटीरियर में बदलाव

  • वहीं Jubilee Edition के इंटीरियर में भी कई तरह के चेंज किए गए हैं।
  • इसमें लेदरेट सीट कवर और कुछ वेरिएंट्स में लेदरेट स्टीयरिंग व्हील कवर दिया गया है।
  • इससे केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम फ़ील कराता है।
  • इसके अलावा Tata Sierra का बड़ा और Comfortable केबिन पहले की तरह ही रखा गया है।
  • इसमें यात्रियों के लिए अच्छा हेडरूम और लेगरूम मिलता है, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक रहती है।

 मॉडर्न फीचर्स

Tata Sierra Jubilee Edition Features (credit social media)
Tata Sierra Jubilee Edition Features (credit social media)
  • Smart+ Jubilee Edition में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके साथ रियर व्यू कैमरा और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।
  • वहीं Pure और Adventure वेरिएंट्स में फ्रंट और रियर डैशकैम, पार्सल ट्रे और अन्य बेस्ट एक्सेसरीज दी गई हैं।
  • वहीं, Sierra के ऊंचे वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

बेस्ट सेफ्टी फीचर्स

  • वहीं सेफ्टी के मामले में   Tata Sierra पहले की तरह मजबूत पैकेज के साथ आती है।
  • इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), चारों टायरों  में डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और कुछ वेरिएंट्स में Level-2+ ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नॉलजी  दी गई है।
  • Jubilee Edition में भी ये सभी सेफ्टी फीचर्स बिना किसी चेंज के दिए गए हैं।

इंजन और गियरबॉक्स

  • Tata Sierra Jubilee Edition में कंपनी ने वही इंजन ऑप्शन  दिए हैं जो स्टैंडर्ड मॉडल में दिए गए हैं।
  • इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
  • कस्टमर्स  अपनी जरूरत के अनुसार मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple vs OpenAI Lawsuit: OpenAI ने चुराए ट्रेड सीक्रेट? Apple ने दो कर्मचारियों समेत कंपनी पर दर्ज कराया केस

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×