W3Schools
Advertisement

DMRC Launched Hydrogen Buses: पेट्रोल डीजल हुआ महंगा तो DMRC ने सड़कों में उतारी पानी से चलने वाली बस! जानें किराया और रूट

01:35 PM May 15, 2026 IST | Himanshu Negi
dmrc launched hydrogen buses  पेट्रोल डीजल हुआ महंगा तो dmrc ने सड़कों में उतारी पानी से चलने वाली बस  जानें किराया और रूट
DMRC Launched Hydrogen Buses

DMRC Launched Hydrogen Buses: आज देशभर में महंगाई का बड़ा झटका लगा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ती कीमतों के बीच DMRC ने दिल्ली में पानी से चलने वाली बसें उतार दी है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की। इन बसों में कई खास फीचर के साथ ही प्रदूषण भी नहीं होगा जिससे यह पेट्रोल-डीजल के साथ ही CNG से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। विस्तार से जानते है इन रूट और किराए के बारे में..

Advertisement

Hydrogen Powered Buses

DMRC Launched Hydrogen Buses
DMRC Launched Hydrogen Buses

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मदद से डीएमआरसी को दो हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसें दी है जिनमें 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और जो Real Time Monitor, सुरक्षा, समय की पाबंदी और GPS Tracking System और CCTV से सुसज्जित हैं। बता दें कि यह बस सेवा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। साथ ही सरकारी अवकाश को छोड़कर यह बस सभी दिनों में समय के दौरान शटल सेवा उपलब्ध

Advertisement

DMRC Hydrogen Bus Timing

DMRC Launched Hydrogen Buses
DMRC Launched Hydrogen Buses

डीएमआरसी के निदेशक ने कहा कि यह सेवा सेंट्रल विस्टा के सभी कार्यालयों और मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेगी। यह सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। मेट्रो को सबसे टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन माना जाता है लेकिन मेट्रो हर जगह नहीं पहुंच सकती। इसलिए, अंतिम मील परिवहन विकल्प बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह बस हमारे पास अंतिम मील परिवहन के लिए Hydrogen ईंधन आधारित विकल्प उपलब्ध हैं।

Advertisement

DMRC Hydrogen Bus Routes

बसों की रूट की बात करें तो विज्ञान भवन, कर्तव्य भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स, इंडिया गेट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के रूट से गुजरेगी साथ ही यह हर आधे घंटे में मौजूद होगी जिसमें सिर्फ 10 रुपये से 15 रुपये तक का किराया लगेगा।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×