4.76 करोड़ की GMC Hummer EV में बैठे नजर आए Rohit Shetty, जाने क्या हैं इस गाड़ी की खासियत, price, colors और variants
GMC Hummer EV Price in India: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी नई लग्जरी कार की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के ग्रैंड फिनाले में अपनी नई GMC Hummer EV से पहुंचे। जैसे ही उनकी यह शानदार इलेक्ट्रिक SUV सेट पर पहुंची, वहां मौजूद पैपराजी ने इसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस कार का दमदार लुक और बड़ा आकार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
शानदार ऑरेंज कलर

रोहित शेट्टी के पास ऑरेंज रंग की GMC Hummer EV है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV की कीमत करीब 4.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह दुनिया की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUVs में से एक मानी जाती है।
इस कार का डिजाइन काफी अलग और आकर्षक है। इसका बॉक्सी लुक, ऊंचाई और मजबूत बॉडी इसे सड़क पर सबसे अलग पहचान दिलाती है। भारत में कंपनी ने अभी तक इस मॉडल को आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। हालांकि कुछ लोगों ने इसे प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए देश में मंगवाया है।
रोहित शेट्टी के पास कई लग्जरी कार

- रोहित शेट्टी का नाम आते ही शानदार कारें और दमदार स्टंट याद आ जाते हैं।
- उनकी फिल्मों में अक्सर तेज रफ्तार कारें और बड़े-बड़े एक्शन सीन देखने को मिलते हैं।
- यही शौक उनकी निजी जिंदगी में भी साफ दिखाई देता है।
- उनके गैराज में कई महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं।
- इनमें Ford Mustang, Range Rover Sport, Mercedes-Benz AMG G63 और Lamborghini Urus जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं। अब GMC Hummer EV भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा बन गई है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

- GMC Hummer EV में करीब 246.8 kWh का बड़ा Ultium बैटरी पैक दिया गया है।
- यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 480 से 570 किलोमीटर तक चल सकती है।
- इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर (Triple Motor Setup) लगी हैं, जो मिलकर करीब 1,000 हॉर्सपावर की पावर देती हैं। इससे गाड़ी तेज रफ्तार और शानदार परफॉर्मेंस देती है।
- Hummer EV में 800V DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो जाती है।
- यह SUV आकार में काफी बड़ी है। इसकी लंबाई लगभग 216.8 इंच और चौड़ाई 86.7 इंच है। वहीं इसका वजन 4.5 टन से ज्यादा है, जो इसे बेहद मजबूत बनाता है।
- इस इलेक्ट्रिक SUV में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
- इनमें CrabWalk मोड शामिल है, जिसकी मदद से गाड़ी तिरछी दिशा में भी चल सकती है।
- इसके अलावा Watts to Freedom (WTF) लॉन्च मोड मिलता है, जो कुछ ही सेकंड में गाड़ी को तेज स्पीड तक पहुंचाने में मदद करता है।
GMC Hummer EV के वेरिएंट्स

GMC Hummer EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जिसे दो अलग-अलग बॉडी स्टाइल में पेश किया गया है। पहला Pickup Truck और दूसरा SUV। कंपनी इसे मुख्य रूप से 2X, 3X और Edition 1 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराती है। यह इलेक्ट्रिक SUV और ट्रक GM के Ultium प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और CrabWalk जैसे एडवांस ऑफ-रोड फीचर्स के लिए मशहूर हैं।
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
