India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जल्द AI बदलने वाला है Google Maps यूज करने का Experience, Company देगी ये शानदार Update

11:07 AM Dec 20, 2023 IST
Google Maps
Advertisement

गूगल अपने यूजर्स को गूगल मैप के जरिये कई तरह की सर्विस प्रोवाइड करता है। गूगल मैप दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले नेविगेशन ऐप्स में से एक है।गूगल मैप्स (Google Maps) के जरिए आज हम कहीं भी बिना परेशानी के ट्रेवल कर सकते हैं।इस बीच, गूगल मैप्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी कुछ शानदार फीचर्स इसमें ऐड करने वाली है।

गूगल 'एड्रेस डिस्क्रिप्शन' नाम का फीचर ऐप में जोड़ने वाला

दरअसल, कई बार होता ये है कि जब हम किसी नई लोकेशन पर जा रहे होते हैं तो हमें एड्रेस समझ नहीं आता।ऐसे में फिर हम आसपास के लोगों से कोई लैंडमार्क या जानी-मानी जगह का नाम पूछते हैं ताकि लोकेशन तक पहुंच पाएं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए गूगल 'एड्रेस डिस्क्रिप्शन' नाम का फीचर ऐप में जोड़ने वाला है।

 कंपनी ने कहा- फीचर अगले साल से यूजर्स को मैप में मिलने लगेगा

इसकी मदद से जब आपको कोई पिन की हुई लोकेशन शेयर करेगा तो जैसे ही आप इसे ऐप में खोलेंगे तो कंपनी आपको एड्रेस के आसपास की 5 लैंडमार्क और जानी-मानी जगह की जानकारी दिखाएगी. इससे फायदा ये होगा कि आपको अनफैमिलियर लोकेशन को लोकेट करने में परेशानी नहीं होगी और आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। कंपनी ने कहा कि ये फीचर अगले साल से यूजर्स को मैप में मिलने लगेगा।

धीरे-धीरे इसे एक्सपेंड किया जाएगा

आपको बता दें कंपनी ने पिछले साल गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू का फीचर दिया था। इसकी मदद से आप किसी भी लोकेशन को लाइव देख सकते हैं कि ये कैसी दिखती है और आसपास क्या कुछ है। अब कंपनी मैप्स में लेंस का सपोर्ट देने जा रही है जिसके जरिए जब आप किसी स्ट्रीट व्यू को देखेंगे तो आप अलग-अलग जगह पर क्लिक कर वहां क्या मौजूद है ये जान पाएंगे। कंपनी इस फीचर को जनवरी 2024 से भारत के 15 शहरों में शुरू करेगी और धीरे-धीरे इसे एक्सपेंड किया जाएगा।

 फीचर भारत के 3,000 शहरों से शुरू होगा

अगर आपको चलना पसंद है तो कंपनी 'लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन' फीचर भारत में ला रही है। इस फीचर की मदद से जैसे-जैसे आप किसी रोड पर चलेंगे तो गूगल मैप्स आपको किधर जाना है इसकी जानकारी एरो मार्क के जरिए देगा। आपका फोन तब वाइब्रेट करेगा जब आपको लेफ्ट या राइट मुड़ना होगा, साथ ही जब आप लोकेशन पर पहुंच जाएंगे तो तब भी ये वाइब्रेट कर आपको जानकारी देगा। ये फीचर भारत के 3,000 शहरों से शुरू होगा और पहले एंड्रॉइड यूजर्स को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article