W3Schools
Advertisement

₹8/KM किराया, 7-सीटर लग्जरी राइड! Ola-Uber को सीधी टक्कर देने आई Green SM Limo, जानें पूरी डिटेल

01:58 PM Jun 11, 2026 IST | Amit Kumar
₹8 km किराया  7 सीटर लग्जरी राइड  ola uber को सीधी टक्कर देने आई green sm limo  जानें पूरी डिटेल
Green SM Taxi (Credit S-M)

भारत में ऑनलाइन कैब बुकिंग की बात होती है तो सबसे पहले ओला, उबर और रैपिडो जैसे नाम सामने आते हैं। लेकिन अब यात्रियों के लिए एक और नया ऑप्शन  उपलब्ध हो गया है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ग्रीन एसएम (Green SM) ने भारत में अपनी नई कैब सेवा Green SM Limo शुरू कर दी है। कंपनी पहले से वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में अपनी सेवाएं दे रही है और अब उसने भारतीय बाजार में भी कदम रख दिया है।

Advertisement

यह नई कैब सेवा खास तौर पर आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आइए जानते हैं कि Green SM Limo क्या है, इसे कैसे बुक किया जा सकता है और इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।

Advertisement

Green SM Limo कैब कैसे बुक करें?

ग्रीन एसएम लिमो की बुकिंग प्रक्रिया काफी आसान है। कोई भी व्यक्ति कुछ मिनटों में अपने स्मार्टफोन के जरिए इस कैब को बुक कर सकता है।

Advertisement

Green SM Taxi: बुकिंग के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

credit- official website
credit- official website
  • अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से Green SM App डाउनलोड करें।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे खोलें और होम स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कार के आइकन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पिकअप लोकेशन और Destination (ड्रॉप लोकेशन) दर्ज करें। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से Green SM Limo को चुनें।
  • भुगतान के लिए अपनी पसंद का पेमेंट मोड चुनें। यदि कोई प्रोमो कोड उपलब्ध है तो उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद बुकिंग की पुष्टि करें। इसके बाद आपकी कैब बुक हो जाएगी और ड्राइवर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Vietnam Electric Taxi Company: Green SM Limo की प्रमुख सुविधाएं

Credit S-M
Credit S-M

Green SM Limo को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इस सेवा में VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रही है।

1. 7-सीटर एसयूवी

यह एक बड़ी और आरामदायक 7-सीटर एसयूवी है, जिसमें परिवार या समूह के साथ आसानी से यात्रा की जा सकती है।

2. पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन

यह कैब इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है। इससे धुआं या प्रदूषण नहीं निकलता, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है।

3. बेहतर सुरक्षा व्यवस्था

यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वाहन के अंदर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। इससे यात्रा के दौरान निगरानी और सुरक्षा बेहतर होती है।

4. आरामदायक सफर

कार का डिजाइन यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पर्याप्त जगह और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Green SM Delhi NCR launch: फिलहाल कहां उपलब्ध है सेवा?

अभी Green SM Limo की सेवा केवल दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों में शुरू की गई है। आने वाले समय में कंपनी इसे अन्य शहरों तक भी विस्तार दे सकती है।

 Green SM India Entry: ग्राहकों के लिए खास ऑफर

नई सेवा के लॉन्च के अवसर पर कंपनी अपने गकस्टमर्स को स्पेशल  छूट भी दे रही है। 5 जून से 11 जून तक Green SM App के जरिए कैब बुक करने वाले यात्रियों को किराए पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है। इससे लोग कम खर्च में नई इलेक्ट्रिक कैब सेवा का अनुभव ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Suzuki Fronx Sport Edition: Fronx का नया Sport Edition लॉन्च, 17 इंच के Alloy wheels, Spoiler ने दिया Sporty Look, जानें कीमत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×