क्या होता है Flex Fuel? Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगा नई Bike , पेट्रोल और इथेनॉल से भरेगी रफ्तार!
Hero MotoCorp Flex Fuel Motorcycle Launch Date: Hero MotoCorp अब भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 3 जून को इस नई बाइक को पेश करेगी। इस खास कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे।
भारत में इन दिनों फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सरकार भी पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी वजह से ऑटो कंपनियां अब ऐसे वाहनों पर फोकस कर रही हैं, जो पेट्रोल और इथेनॉल दोनों के मिश्रण पर आसानी से चल सकें।
Hero MotoCorp Flex Fuel Motorcycle Features: क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल वाहन?

- Flex Fuel वाहन देखने में आम बाइक और कार जैसे ही होते हैं। इनमें सबसे बड़ा फर्क इनके इंजन में होता है।
- नॉर्मल इंजन केवल पेट्रोल या डीजल पर चलते हैं, जबकि फ्लेक्स फ्यूल इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के अलग-अलग मिश्रण पर काम कर सकता है।
- इन वाहनों में ऐसा इंजन लगाया जाता है, जो E20, E85 या उससे ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल का इस्तेमाल कर सके।
- उदाहरण के तौर पर E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है।
- फिलहाल भारत में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल शुरू हो चुका है।
- सरकार भविष्य में E100 यानी पूरी तरह इथेनॉल आधारित फ्यूल को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।
Hero MotoCorp Flex Fuel Motorcycle Launch Date: फ्लेक्स फ्यूल से क्या होगा फायदा?

- Flex Fuel वाहनों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी।
- इथेनॉल गन्ने और कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है, जिससे किसानों को भी फायदा मिल सकता है।
- इसके अलावा इथेनॉल से प्रदूषण भी कम होता है।
- सरकार का मानना है कि फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल से देश में ईंधन आयात कम होगा और पर्यावरण को भी राहत मिलेगी।
कौन-सी हो सकती है हीरो की पहली Flex Fuel बाइक?
- हीरो मोटोकॉर्प ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उसकी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक कौन-सी होगी।
- हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर या एचएफ डीलक्स को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ पेश कर सकती है।
- दरअसल, ये दोनों मॉडल लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
- भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कंपनी ने जो Flex Fuel बाइक दिखाई थी, वह भी एचएफ डीलक्स पर आधारित थी।
- ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाली नई बाइक इसी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।
Hero MotoCorp Flex Fuel Motorcycle Price in India: भारत में पहले से मौजूद हैं ये Flex Fuel बाइक
फिलहाल भारतीय बाजार में Flex Fuel तकनीक वाली बाइक बहुत कम हैं। अभी केवल सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 ऐसी बाइक है, जो फ्लेक्स फ्यूल पर चल सकती है। इसमें 249cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.98 लाख रुपये है। इसके अलावा होंडा ने भी अपनी CB300F Flex Fuel बाइक लॉन्च की थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे बंद कर दिया।
आने वाले समय में बढ़ेगा Flex Fuel का इस्तेमाल
सरकार लगातार इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में और भी Flex Fuel बाइक और कारें देखने को मिल सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प की यह नई पहल देश में सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:

Join Channel