W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hero 2026-27 में 12 नई गाड़ियों से उठाएगा पर्दा, EV स्कूटर की बढ़ेगी हिस्सेदारी

01:57 PM May 25, 2026 IST | Himanshu Negi
hero 2026 27 में 12 नई गाड़ियों से उठाएगा पर्दा  ev स्कूटर की बढ़ेगी हिस्सेदारी
Hero Motocorp Upcoming Bikes

Hero Motocorp Upcoming Bikes: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में कई खास गाड़ियां पेश की है और बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच EV स्कूटर पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच कंपनी ने वर्ष 2026-27 में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है और बताया कि इस वर्ष में 12 नई गाड़ियों से पर्दा हटाया जाएगा और डबल अंक की ग्रोथ रेट हासिल करनी की तैयारी में है। साथ ही नई रणनीति के तहत साल 2030 तक स्कूटर की सेल में EV स्कूटर सेल की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत की जाएगी।

Advertisement

Hero MotoCorp FY27 Growth Target: 12 नई गाड़ियों से पर्दा उठाएगा

 Hero Motocorp Upcoming Bikes
Hero Motocorp Upcoming Bikes

12 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के साथ ही बढ़ाएगी। कंपनी के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने बताया कि कंपनी के लिए स्कूटर तेजी से उभर रहा है साथ ही कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते हल्के पावरट्रेन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है और कंपनी अब अलग अलग रणनीति के तहत नए विकल्पों पर काम कर रही है।

Advertisement

  • 2026-27 में हीरो मोटोकॉर्प 12 नई गाड़ियों से पर्दा उठाएगा जिससे नई गाड़ियां बाजार में उपलब्ध होगी और सभी मॉडल को मिला कर कुल 40 से 50 नए विकल्प बाजार में देखने को मिलेंगे।
  • EV स्कूटरों पर जोर दिया जाएगा और 2030 तक स्कूटर की सेल में EV स्कूटर सेल की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत की जाएगी।
  • 2025-26 साल में कंपनी ने स्थिती मजबूत की है और लगभग 54.93 लाख Bikes और 5.72 लाख स्कूटर की सेल की है।
  • 12 नए मॉडल पेश होने के साथ ही कंपनी ने बताया कि EV गाड़ियां, एक्सपोर्ट और स्कूटर बिजनेस में यह मांग को मजबूत करेंगे।

Hero Motocorp 12 New Launches

 Hero Motocorp Upcoming Bikes
Hero Motocorp Upcoming Bikes

EV का बढ़ता क्रेज और टू व्हीलर में बढ़ते मुकाबले के बीच कंपनी ने बताया कि प्रीमियम मोटरसाइकल सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहे है लेकिन कंपनी का परफॉर्मेंस भी बेहतर हो रहा है क्योंकि प्रोडक्ट की क्वॉलिटी और डीलर नेटवर्क का साथ रहा है और ग्राहकों के लिए किफायती कीमत पर नई मॉडर्न टेक्नॉलजी वाले प्रोडक्ट देने पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही टॉप 3 कंपनियों में शामिल होना और संभव होने पर टॉप 1 में शामिल होने पर फोकस किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×