W3Schools
Advertisement

Testing के दौरान फिर दिखी Hero XPulse 421! Powerful Engine, Adventure Look और इतनी होगी कीमत!

01:51 PM Jun 16, 2026 IST | Amit Kumar
testing के दौरान फिर दिखी hero xpulse 421  powerful  engine  adventure look और इतनी होगी कीमत
Hero XPulse 421( credit S-M)

Hero XPulse 421: Hero MotoCorp अपनी नई Adventure Motorcycle Hero XPulse 421 पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में कंपनी की इस नई बाइक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार बाइक को लद्दाख के मशहूर खारदुंग ला (Khardung La Testing) इलाके में टेस्ट किया गया, जो दुनिया की सबसे ऊंची और कठिन सड़कों में शामिल है। टेस्टिंग के दौरान बाइक पर टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके साथ Hero की कुछ अन्य मोटरसाइकिलें भी दिखाई दीं।

Advertisement

खारदुंग ला जैसे इलाके में बाइक की जांच करना बेहद खास माना जाता है क्योंकि यहां ऊंचाई, कम ऑक्सीजन, खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ सड़कें बाइक की असली क्षमता को सही दिखा सकती है। ऐसी में इंजन की ताकत, सस्पेंशन की क्वालिटी, कूलिंग सिस्टम और बाइक की मजबूती का सही टेस्ट हो जाता है। यही वजह है कि कंपनियां अपनी एडवेंचर बाइक्स को ऐसे कठिन इलाकों में टेस्ट करती हैं।

Advertisement

Powerful और Adventure लुक वाला डिजाइन

( credit S-M)
( credit S-M)
  • नई XPulse 421 का डिजाइन पूरी तरह एडवेंचर टूरिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • बाइक में लंबी विंडस्क्रीन दी गई है, जो तेज हवा से बचाने में मदद करेगी।
  • इसके अलावा हैंडगार्ड, मजबूत मेटल बैश प्लेट और लगेज रैक जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
  • बाइक में मेटल फुटपेग्स दिए गए हैं, जिससे खराब और फिसलन वाले रास्तों पर राइडिंग आसान हो सकती है।
  • इसका साइलेंसर ऊंचाई पर लगाया गया है, जिससे पानी भरे रास्तों को पार करने में मदद मिलेगी।
  • तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक दिया जा सकता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा बिना बार-बार पेट्रोल भरवाए पूरी की जा सकेगी।

421cc Engine: 421cc Powerful इंजन

( credit S-M)
( credit S-M)
  • Hero की इस नई बाइक में 421cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंजन करीब 45PS की पावर पैदा कर सकता है।
  • यह ताकत एडवेंचर बाइक सेगमेंट की दूसरी फेमस  बाइक्स के बराबर मानी जा रही है।
  • इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। साथ ही क्विकशिफ्टर मिल सकता है, जिससे गियर बदलना और ज्यादा आसान हो जाएगा।
  • कंपनी इंजन को इस तरह तैयार कर सकती है कि ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन मिले।

Hero XPulse 421 Motorcycle Features: मॉडर्न फीचर्स से होगी लैस

  • नई XPulse 421 में बड़ी TFT डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
  • बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलने की उम्मीद है, जिन्हें हैंडलबार पर दिए गए मोड बटन की मदद से बदला जा सकेगा।
  • इसके अलावा लंबी राइड को कम्फर्ट बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिया जा सकता है।
  • सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते है, जो खराब रास्तों पर बेस्ट कंट्रोल देने का काम करेंगे।

कीमत और इन बाइक से मुकाबला

  • Hero XPulse 421 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये से 3.20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
  • कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
  • भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी फेमस Adventure Bikes से होगा।

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल डाला तो फंस सकता है Insurance Claim! इस बीमा कंपनी ने बढ़ाई कार मालिकों की टेंशन

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×