W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नए प्लान के साथ Indian Market में वापसी कर रही Honda! अगले 12 महीनों में 6 बड़ी कारों को लॉन्च करेगी कंपनी

07:14 PM May 23, 2026 IST | Amit Kumar
नए प्लान के साथ indian market में वापसी कर रही honda  अगले 12 महीनों में 6 बड़ी कारों को लॉन्च करेगी कंपनी
Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)

Honda Upcoming Cars 2026 India: जापानी कार निर्माता कंपनी Honda Cars India अब नई रणनीति के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारत में 6 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। खास बात यह है कि कंपनी का मुख्य फोकस हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा। हाल ही में कंपनी ने नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट और फ्लैगशिप एसयूवी Honda ZR-V को पेश किया है, जिससे कंपनी ने अपने बड़े प्लान की शुरुआत कर दी है।

Advertisement

Honda Upcoming Cars 2026 India: होंडा सिटी फेसलिफ्ट और ZR-V से हुई शुरुआत

Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)
Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)

इस हफ्ते कंपनी ने अपडेटेड होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी Honda ZR-V से भी पर्दा उठा दिया है। दोनों गाड़ियों को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने ZR-V की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होगी। होंडा कार इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ Takashi Nakajima ने बताया कि आने वाला वित्त वर्ष कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। उनके अनुसार, नए मॉडल्स की मदद से कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Advertisement

Honda Hybrid Cars India 2026: हाइब्रिड और ईवी पर रहेगा पूरा फोकस

Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)
Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)
  • कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में वह एडवांस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारों पर ज्यादा ध्यान देगी।
  • इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी होंडा बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
  • कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी, जो “Zero Alpha” प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस नई ईवी की टेस्टिंग कई जगहों पर शुरू भी हो चुकी है।
  • होंडा का मानना है कि भारत में अब ग्राहक बेहतर माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • इसी वजह से कंपनी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है।

Honda New Cars 2026 India: एलिवेट एसयूवी को मिलेगा नया अपडेट

Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)
Honda Upcoming Cars 2026 India (source: S-M)
  • कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate को भी नया अपडेट देने वाली है।
  • इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए लगभग तीन साल हो चुके हैं।
  • ऐसे में कंपनी इसका मिड-लाइफ फेसलिफ्ट वर्जन ला सकती है।
  • माना जा रहा है कि इसमें नए फीचर्स, डिजाइन अपडेट और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

Honda Upcoming Hybrid Models India: भारत में लौट सकते हैं होंडा के पुराने फेमस मॉडल

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा अपने कुछ ग्लोबल मॉडल्स को भी भारतीय बाजार में वापस ला सकती है।
  • इनमें Honda Civic, Honda Accord और Honda CR-V जैसे नाम शामिल हैं।
  • हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इन कारों की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
  • इसके अलावा कंपनी अपनी स्पोर्ट्स कार Honda Prelude को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।
  • यह कार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी और युवाओं को आकर्षित कर सकती है।

भारत के लिए तैयार होगी नई SUV

  • इन सभी मॉडल्स के अलावा कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट और मिडसाइज एसयूवी पर भी काम कर रही है।
  • बताया जा रहा है कि यह कार खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।
  • हालांकि कंपनी ने अभी इस प्रोजेक्ट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है।
  • कुल मिलाकर, होंडा आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी मजबूत वापसी की तैयारी कर रही है।
  • नई टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड इंजन और इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए कंपनी एक बार फिर ग्राहकों का भरोसा जीतना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Powerful Engine, Premium Features और Sporty Look, नए अवतार में लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N160, कीमत सिर्फ ₹1.22 लाख

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×