W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Humanoid Robot Attack: क्या शुरू हो गया 'रोबोट अटैक'? वायरल VIDEO देख हैरान हुए सब!

01:47 PM Jul 07, 2026 IST | Amit Kumar
humanoid robot attack   क्या शुरू हो गया  रोबोट अटैक   वायरल video देख हैरान हुए  सब
Humanoid Robot Attack (credit social media )

सोशल मीडिया पर हाल ही में  एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों के साथ लड़ाई करता हुआ दिखाई देता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे रोबोट अचानक बेकाबू हो गया हो और इंसानों पर हमला कर रहा हो। उसे लोगों को लात मारते और मार्शल आर्ट्स की तरह तेज़ी से हरकतें करते देखा जा सकता है। इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया।

Advertisement

पहली नजर में यह वीडियो डराने वाला लगता है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा वीडियो पहले से तैयार किया गया एक स्टंट था। इसका उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि रोबोट की ताकत, संतुलन और तेज़ मूवमेंट दिखाना था। इस वीडियो में चीन की कंपनी द्वारा बनाया गया यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट इस्तेमाल किया गया था। रोबोट की हर हरकत पहले से तय और प्रोग्राम की गई थी।

Advertisement

 क्या सच में रोबोट ने किया हमला?

Robot Human Fight Real Life
Robot Human Fight Real Life(credit social media )

रोबोट अपने आप कोई फैसला नहीं ले रहा था। उसकी हर गतिविधि कंप्यूटर में पहले से लिखे गए कोड के अनुसार हो रही थी। इंजीनियरों ने उसके हाथ उठाने, आगे बढ़ने, लात मारने और संतुलन बनाए रखने जैसी सभी हरकतों को पहले से प्रोग्राम किया था।

Advertisement

यही वजह है कि रोबोट की चाल और मूवमेंट बिल्कुल असली इंसान जैसी दिखाई दी। इसका मकसद यह दिखाना था कि आधुनिक रोबोट कठिन से कठिन मूवमेंट भी आसानी से कर सकते हैं।

इस टेक्नॉलजी की खासियत

Robot Human Fight (credit social media )
Robot Human Fight (credit social media )

आज के ह्यूमनॉइड रोबोट पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मार्ट और फुर्तीले हो चुके हैं। वे तेज स्पीड  से चल सकते हैं, संतुलन बनाए रख सकते हैं और कई मुश्किल काम कर सकते हैं। इस तरह की कोरियोग्राफी से यह साबित किया जाता है कि रोबोट जटिल गतिविधियों को भी सही तरीके से पूरा कर सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रोबोट अपने मन से हमला करने लगे हैं।

 क्या रोबोट पूरी तरह सुरक्षित हैं?

Humanoid Robot Attack Simulation (credit social media )
Humanoid Robot Attack Simulation (credit social media )

भले ही यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड था, लेकिन पहले कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें रोबोट से गलती हुई। कुछ समय पहले एक लाइव डेमो के दौरान यूनिट्री G1 रोबोट ने गलती से एक बच्चे को लात मार दी थी। बाद में बताया गया कि यह टेक्निकल ग्लिच की वजह से हुआ।

इसी तरह, पिछले साल अमेरिका में एक टेस्टिंग  के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने गलती से अपने मालिक की ओर एयर गन चला दी थी। इन घटनाओं के बाद लोगों के मन में रोबोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।

 फ्यूचर के लिए कैसे रहेंगे रोबोट?

Future of Ai Robot Danger (credit social media )
Future of Ai Robot Danger (credit social media )

बता दें कि जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नॉलजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि इन रोबोट्स को मजबूत सुरक्षा नियमों और बेहतर कंट्रोल सिस्टम के साथ तैयार किया जाए। एक्सपर्ट का मानना है कि सही प्रोग्रामिंग, रेगुलर जांच और सुरक्षा उपायों के साथ रोबोट इंसानों के लिए बेहतर साबित होंगे।

इसलिए किसी एक वायरल वीडियो को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि रोबोट इंसानों के खिलाफ हो गए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो केवल एक तकनीकी प्रदर्शन था, जिसका उद्देश्य रोबोट की क्षमता दिखाना था, न कि किसी खतरे का संकेत देना।

यह भी पढ़ें: Telegram to Remove Pirated Movies: Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन! 15 दिन में हटाओ पाइरेटेड फिल्में, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×