1 जून से बढ़ने जा रही Hyundai कारों की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने, निर्माता ने बताई इसके पीछे की वजह
Hyundai Car Price Hike : भारत में हुंडई की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द ही वह अपनी कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब सवाल यह कि यह कीमतें कब से बढ़ने जा रही हैं और इसकी कीमतें कितनी महंगी हो सकती है, चलिए हम आपको बताते हैं.
बता दें, हुंडई निर्माता की ओर से जानकारी है कि वह अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर सकता है. ऐसी जानकारी है कि यह कीमतें 1 जून से बढ़ेंगी. इसके लिए निर्माताओं ने पहली ही जानकारी दे दी है.
कितनी बढ़ेगी कीमत

अब दूसरा सवाल यह है कि इन कारों की कीमत कितनी बढ़ सकती है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारत में ऑफर की जाने वाली सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी 12800 रुपये तक हो सकती है। हालांकि यह कीमत सभी कारों की कीमत में एक समान नहीं बढ़ाई जाएगी. अलग अलग कार पर अलग अलग कीमत को बढ़ाया जाएगा.
जानकारी के अनुसार इन कीमतों में बढ़ोतरी 1 जून यानी कल से किया जाएगा. 1 जून के बाद अब ग्राहकों को हुंडई की कारों को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. सबसे जरूरी बात यह कि इन कीमों में बढ़ोतरी का कारण निर्माताओं द्वारा बताया गया है. निर्माता के मुताबिक बढ़ती लागत, ऑपरेटिंग खर्चों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार बदलाव के कारण अब निर्माता अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है.
कितनी हैं कारें

हुंडई (Hyundai) दक्षिण कोरिया की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल ग्रुप्स में से एक है. कंपनी की शुरुआत जू-युंग चुंग (Ju-Yung Chung) ने 1947 में की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर हुंडई मोटर कंपनी की स्थापना 1967 में हुई. हुंडई मोटर कंपनी दक्षिण कोरिया के उल्सान (Ulsan) में दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत मोटर गाड़ियों के निर्माण कारखाना संचालित करती है. भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुंडई का बहुत बड़ा योगदान है. कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड और सीएनजी वाहनों के उत्पादन पर भारी निवेश कर रही है
इस समय हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक सेगमेंट से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों की बिक्री की जाती है. निर्माता देश में ICE के साथ ही EV सेगमेंट में भी अपनी कारों को ऑफर करती है. जिनमें प्रमुख तौर पर Hyundai Grand Nios i10, i20, Exter, Venue, Creta, Verna, Alcazar और Ioniq5 जैसी कारें शामिल हैं.

Join Channel