Lenovo Legion Y70 Review in Hindi: Games का मजा होगा दोगुना, 8000mAh बैटरी, Cooling Chamber, Gyroscope के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Legion Y70, देखें कीमत
Lenovo Legion Y70 Review in Hindi: Lenovo ने कई शानदार लैपटॉप बनाए है और अब टेक जगत में पावरफुल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि अपने इवेंट के दौरान लेनेवो ने Lenovo Legion Y70 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और इसे खासकर गेमर्स के लिए बनाया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर, 2K AMOLED डिस्प्ले, कूलिंग के लिए vapor chamber, ग्राफिक्स समेत कई तगड़े फीचर्स इस स्मार्टफोन में शामिल किए गए है। अगर आप भी गेम खेलने के शौक रखते है तो विस्तार से देखें इस स्मार्टफोन की सभी जानकारी और फीचर के बारे में...
Lenovo Legion Y70 Features

Display: 6.82-इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Camera: डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 50MP OIS, 8MP ultra-wide और macro कैमरे के साथ दिया गया है। फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Battery: 8000mAh बैटरी दी गई है और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Processor: Snapdragon 8 Gen 5 का पावरफुल चिपसेट दिया गया है।
Cooling Chamber: गेमर्स के लिए खास ध्यान रखते हुए 500mm² vapor chamber लगाया है साथ ही दावा किया गया है कि यह CPU के तापमान को 7 डिग्री तक कम कर सकता है।
Lenovo Legion Y70 Review in Hindi
Lenovo Legion Y70 को गेमर्स के लिए खास डिजाइन किया गया है जिसमें कूलिंग सिस्टम, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स, LPDDR5x Ultra RAM मल्टीटॉस्किंग, 500Hz gyroscope, Adreno 829 GPU Graphic दिए गए है जिससे हैवी काम आसानी से हो जाएगा और गेम स्मूथ खेला जा सकेगा। शानदार फीचर के साथ फोटोग्राफी का भी ध्यान रखा गया है और स्मार्टफोन में Sony का कैमरा दिया गया है।
Lenovo Legion Y70 Price in India

Lenovo Legion Y70 को चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है और इसकी प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। सेल की बात करें तो यह 9 जून से शुरू हो सकती है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जानतें है कीमत...
- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 2599 युआन है और भारतीय रुपयों में यह लगभग 36,895 रुपये है।
- 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 3199 युआन है और भारतीय रुपयों में लगभग 45,410 रुपये है।
- 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 3599 युआन है और भारतीय रुपयों में लगभग 51,090 रुपये है।
- 16GB रैम और 1TB स्टोरेज की कीमत 4399 युआन युआन है और भारतीय रुपयों में लगभग 62,455 रुपये है।

Join Channel