W3Schools
Advertisement

Luxury, Hybrid Technology और Powerful परफॉर्मेंस! जानें Lexus RX 500h F Sport में क्या है इतना खास?

01:48 PM Jun 15, 2026 IST | Amit Kumar
luxury  hybrid technology और powerful परफॉर्मेंस  जानें lexus rx 500h f sport में क्या है इतना खास
Lexus RX 500h F Sport( credit S-M)

Lexus RX 500h F Sport: भारत में अब लोग ऐसी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो अच्छा माइलेज देने के साथ-साथ Powerful परफॉर्मेंस भी दे। इसी मांग को देखते हुए Lexus ने अपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV RX 500h F Sport को पेश किया है। यह SUV लग्जरी, मॉडर्न टेक्नॉलजी और बेस्ट ड्राइविंग एक्सपीरियंस का शानदार कॉम्बिनेशन है। Lexus RX 500h F Sport में 2.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है, जिससे यह SUV लगभग 371 बीएचपी (371 BHP SUV) की पावर पैदा करती है।

Advertisement

इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जो ड्राइविंग को आसान और स्मूद बनाता है। हाइब्रिड टेक्नॉलजी की वजह से गाड़ी तेजी से रफ्तार पकड़ती है और इसका एक्सीलरेशन काफी अच्छा महसूस होता है। स्पोर्ट मोड में यह SUV और भी ज्यादा एंगेजिंग हो जाती है, जिससे ड्राइविंग का मजा बढ़ जाता है।

Advertisement

Performance Hybrid SUV: कम्फर्ट सफर

credit S-M)
credit S-M)
  • हालांकि RX 500h F Sport एक परफॉर्मेंस SUV है, लेकिन इसमें यात्रियों के कम्फर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
  • इसका सस्पेंशन सिस्टम सड़क के गड्ढों और झटकों का असर काफी हद तक कम कर देता है।
  • इसका स्टीयरिंग हल्का और आसान है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह इसे चलाना कम्फर्ट लगता है।
  • लंबी यात्रा के दौरान केबिन के अंदर शांति बनी रहती है और इंजन की आवाज भी बहुत कम सुनाई देती है।
  • यही कारण है कि यह SUV लंबी दूरी की यात्राओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन मानी जाती है।

Lexus RX Review: Attractive Designऔर लग्जरी इंटीरियर

credit S-M)
credit S-M)
  • Lexus RX 500h F Sport का डिजाइन काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी है।
  • इसमें ब्लैक फिनिश वाले कई खास डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं, जो इसे नॉर्मल मॉडल से अलग बनाते हैं।
  • बड़े अलॉय व्हील्स और आकर्षक फ्रंट ग्रिल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
  • इसके इंटीरियर में प्रीमियम क्वालिटी की सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • सीटें बेहद कम्फर्ट हैं और केबिन का डिजाइन मॉडर्न नजर आता है।
  • SUV में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, प्रीमियम साउंड सिस्टम और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक शानदार लग्जरी वाहन बनाते हैं।

Luxury SUV India: माइलेज और कीमत

  • RX 500h F Sport हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस है, लेकिन इसका मेन फोकस परफॉर्मेंस पर है।
  • यह SUV लगभग 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
  • इसकी ताकत और बड़े आकार को देखते हुए यह माइलेज बेस्ट माना जा सकता है।
  • भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये है।
  • यह SUV प्रीमियम लग्जरी सेगमेंट में आती है और अपने फीचर्स, तकनीक तथा परफॉर्मेंस के कारण इस कीमत को सही साबित करती है।
  • अगर आप एक ऐसी लग्जरी SUV की तलाश में हैं जो शानदार दिखने के साथ दमदार प्रदर्शन भी करे, तो Lexus RX 500h F Sport एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
  • यह गाड़ी कम्फर्ट, स्टाइल, नई टेक्नॉलजी और पावर का शानदार संतुलन प्रदान करती है।
  • खास तौर पर उन लोगों के लिए यह SUV बेहतर है जो भीड़ से अलग दिखने वाली और मॉडर्न फीचर्स से लैस प्रीमियम गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 1.5% तक बढ़ेंगी कीमतें! 1 July से Tata Customers के लिए कार-SUV खरीदना पड़ेगा महंगा

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×