Mahindra New SUV Launch August 15: चर्चा में ये 3 मॉडल! जानें 15 अगस्त को महिंद्रा कौन सी SUV करेगी लॉन्च
Mahindra New SUV Launch August 15: अगर आप आने वाले समय में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हर साल की तरह इस बार भी महिंद्रा 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक न्यू गाड़ी लॉन्च कर सकती है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक ऑफिसियल तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि कौन-सा मॉडल लॉन्च होगा। बता दें कि, पिछले कुछ समय से महिंद्रा अपनी कई नई गाड़ियों की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग कर रही है। इनमें पेट्रोल और डीजल SUV के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान जिन गाड़ियों को सबसे ज्यादा देखा गया है, उनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट, विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल और BE 07 इलेक्ट्रिक SUV शमिल है।
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, इनमें सबसे ज्यादा उम्मीद स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के लॉन्च होने की है। इस SUV को साल 2022 में बाजार में उतारा गया था और इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में अब इसका अपडेटेड वर्जन आ सकता है।
नए लुक में आ सकती है स्कॉर्पियो-N
- न्यू स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के डिजाइन में कई चेंज देखने को मिल सकते हैं।
- कंपनी इसके फ्रंट हिस्से को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती है।
- इसमें नई ग्रिल, बदला हुआ बंपर और नए डिजाइन के LED हेडलैंप मिलने की उम्मीद है।
- इसके अलावा, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।
- वहीं पीछे की तरफ भी हल्के कॉस्मेटिक चेंज देखने को मिल सकते हैं, जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगा।
केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स
- नई स्कॉर्पियो-N के इंटीरियर में भी कई बड़े चेंज देखने को मिल सकते हैं।
- रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है, जो इस SUV को और प्रीमियम बनाएगा।
- इसके अलावा, लगभग 10.25 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- कंपनी सेफ्टी पर भी खास ध्यान दे सकती है और कुछ नए सिक्युरिटी फीचर्स जोड़ सकती है, ताकि यात्रियों को बेहतर सेफ्टी मिल सके।
इंजन में कोई चेंज नहीं
- न्यू स्कॉर्पियो-N के इंजन में किसी बड़े चेंज की उम्मीद नहीं है।
- इसमें मौजूदा 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिए जा सकते हैं।
- दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं।
- वहीं, चुनिंदा वेरिएंट्स में फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन भी पहले की तरह उपलब्ध रह सकता है।
इलेक्ट्रिक SUV भी बन सकती है सरप्राइज
- स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के अलावा महिंद्रा की BE 07 इलेक्ट्रिक SUV भी काफी चर्चा में है।
- कंपनी 15 अगस्त के कार्यक्रम में इस इलेक्ट्रिक मॉडल से भी पर्दा उठा सकती है।
- वहीं, विजन एस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल अभी लॉन्च से कुछ दूर माना जा रहा है।
- फिलहाल महिंद्रा की ओर से किसी भी मॉडल के बारे में ऑफिसियल जानकारी नहीं शेयर की है।
- ऐसे में 15 अगस्त के आयोजन का इंतजार किया जा रहा है, जहां कंपनी अपनी नई SUV या इलेक्ट्रिक गाड़ी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

Join Channel