EV अवतार में लॉन्च होगी Thar, नया फ्रंट डिजाइन, मॉर्डन तकनीक के साथ मिलेगी 600KM की रेंज!
Mahindra Thar EV Launch Date: भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमत के बीच अब EV कार का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। TATA Motors, Maruti समेत कई कार कंपनियों ने भारतीय बाजार में EV कार लॉन्च की है और अब THAR EV वेरिएंट लॉन्च होने की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि इस EV अवतार में कार में कई नए शानदार फीचर के साथ ही मॉर्डन डिजाइन देखने को मिलेगा। कार की रेंज की बात करें तो लगभग 500 से 600 किलोमीटर तक मिल सकती है। इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी ने पहले पेश किया है और अब फाइनल मॉडल के लॉन्च होने की इंतजार सभी ग्राहकों को है।
नया फ्रंट बंपर और मस्कुलर डिजाइन

भारतीय बाजार में मौजूद Thar के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की तरह ही EV में भी मस्कुलर बॉक्सी लुक देखने को मिल सकता है। SUV के फ्रंट में EV बंद ग्रिल, नए अलॉय Wheels, LED लाइट, बंपर देखने को मिलेगा जिससे कार का मस्कुलर डिजाइन रोड में रफ्तार भरता हुआ नजर आ सकता है। यह SUV INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी जिससे बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा रेंज के साथ नई तकनीक देखने को मिलेगी।
600km की रेंज मिलने की उम्मीद
नए डिजाइन के साथ ही कार में बैटरी के दो विकल्प 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते है। बताया जा रहा है कि 59kWh बैटरी विकल्प के साथ लगभग 500KM की रेंज मिल सकती है और 79 kWh बैटरी पैक के साथ लगभग 600km की रेंज मिलने की उम्मीद है जिससे लंबे सफर पर ऑफरोडिंग करना भी आसान होगा। Thar EV में फास्ट चार्जर दिया जाएगा जिससे कम समय में कार की बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा।
Mahindra Thar EV कब होगी लॉन्च

महिंद्रा ने इस कार के सिर्फ कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया था और अब फाइनल मॉडल को लॉन्च करने की तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नया अवतार अब 15 अगस्त 2026 को लॉन्च हो सकता है लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं बताई है।

Join Channel