W3Schools
Advertisement

क्या होता है Flex Fuel? Maruti Suzuki ने इस सैगमेंट में लॉन्च की अपनी पहली Car

03:06 PM Jun 04, 2026 IST | Amit Kumar
क्या होता है flex fuel  maruti suzuki ने इस सैगमेंट में लॉन्च की अपनी  पहली car
Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR ( credit S-M)

Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR: Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी पहली Flex Fuel कार WagonR Flex Fuel (Maruti WagonR) को पेश कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस कार का अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कंपनी के कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि देश में बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण वाहन हैं। उन्होंने बताया कि कुल प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी काफी अधिक है। ऐसे में स्वच्छ और ऑप्शनल ईंधन को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उनके अनुसार फ्लेक्स फ्यूल Technology फ्यूचर के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान साबित हो सकती है, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

Maruti WagonR Flex Fuel Engine: जल्द बाजार में आ सकता है E85 ईंधन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि सरकार जल्द ही E85 ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। यह ईंधन वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे E20 पेट्रोल की तुलना में सस्ता हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वाहन चालकों को ईंधन खर्च में राहत मिलने की संभावना है।

Advertisement

Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR: WagonR Flex Fuel में क्या है खास?

Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR ( credit S-M)
Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR ( credit S-M)
  • Maruti Suzuki  ने कुछ समय पहले ऑटो एक्सपो में WagonR Flex Fuel कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया था।
  • देखने में यह कार नॉर्मल WagonR जैसी ही लगती है, लेकिन इसके इंजन में स्पेशल बदलाव किए गए हैं।
  • नई तकनीक की मदद से यह कार E20 से लेकर E85 तक विभिन्न इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर आसानी से चल सकती है।
  • कंपनी ने इंजन और फ्यूल सिस्टम को इस तरह तैयार किया है कि अलग-अलग इथेनॉल स्तर पर भी कार का प्रदर्शन प्रभावित न हो।
  • मारुति सुजुकी पिछले कई सालों से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के विकास पर काम कर रही है।
  • कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इथेनॉल आधारित वाहनों का प्रदर्शन किया है।
  • इसका उद्देश्य फ्यूचर में ऐसे वाहन तैयार करना है जो पेट्रोल पर निर्भरता कम करें और ऑप्शनल ईंधन का अधिक उपयोग कर सकें।

Two Wheeler क्षेत्र में भी बढ़ रहा है Flex Fuel का चलन

Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR ( credit S-M)
Maruti Suzuki Flex Fuel WagonR ( credit S-M)
  • हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक रेंज लॉन्च की है।
  • कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल्स के इंजन में कई तकनीकी बदलाव किए हैं ताकि वे E85 इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी सुचारु रूप से चल सकें।
  • इससे साफ है कि आने वाले समय में दोपहिया और चारपहिया दोनों क्षेत्रों में फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का विस्तार देखने को मिलेगा।

Maruti Suzuki India: आखिर क्या होता है Flex Fuel?

  • Flex Fuel ऐसी तकनीक है जिसमें वाहन का इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के अलग-अलग मिश्रण पर काम कर सकता है।
  • उदाहरण के लिए E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E85 में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल शामिल होता है।
  • वाहन में लगे स्पेशल सेंसर ईंधन में मौजूद इथेनॉल की मात्रा को पहचान लेते हैं और उसी के अनुसार इंजन की Modus operandi को Automatically समायोजित (Well Adjust) कर देते हैं।
  • इससे वाहन की परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव (Experience) पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
  • फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह अधिक इथेनॉल मिश्रित ईंधन के उपयोग को संभव बनाती है।
  • इससे पेट्रोल की खपत कम होती है और विदेशी तेल आयात पर निर्भरता घटती है।
  • साथ ही, गन्ना और मक्का जैसी फसलों से बनने वाले इथेनॉल की मांग बढ़ने से किसानों को भी फायदा मिल सकता है।
  • इसके अलावा यह तकनीक पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलती है।
  • यही कारण है कि सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक के रूप में देख रही हैं।

यह भी पढ़ें: 

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×