W3Schools
Advertisement

Maruti Suzuki Sales June 2026: मारुति ने बेचीं ₹2,00,000 से अधिक गाड़ियां, मिनी-SUV तक हर सैगमेंट में दिखी शानदार ग्रोथ

03:57 PM Jul 01, 2026 IST | Amit Kumar
maruti suzuki sales june 2026  मारुति ने बेचीं ₹2 00 000 से अधिक गाड़ियां  मिनी suv तक हर सैगमेंट में दिखी शानदार ग्रोथ
Maruti Suzuki Sales June 2026 (credit AI ganrated )

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए जून 2026 बिक्री के मामले में काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस महीने कुल 2,00,390 गाड़ियों की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल जून 2025 की 1,67,993 यूनिट के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ोतरी से साफ है कि भारतीय कस्टमर्स  के बीच मारुति की कारों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। मारुति की डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, फ्रॉन्क्स, अर्टिगा और ब्रेजा जैसी कारें अलग-अलग सेगमेंट में कस्टमर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं।

Advertisement

घरेलू बाजार और निर्यात दोनों में बढ़ी बिक्री

Maruti Suzki Cars Domestic Sale And Export (credit S-M)
Maruti Suzki Cars Domestic Sale And Export (credit S-M)

कंपनी ने जून 2026 में भारतीय बाजार में 1,47,187 गाड़ियों  की बिक्री की। पिछले साल इसी महीने घरेलू बाजार में 1,18,906 यूनिट बिकी थीं। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने 7,472 वाहन अन्य कंपनियों (OEM) को भी सप्लाई किए।

Advertisement

निर्यात (Export) के मामले में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। जून 2026 में मारुति ने 42,768 गाड़ियां विदेशों में भेजीं, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 37,842 यूनिट था। इससे पता चलता है कि कंपनी की कारों की मांग भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी बढ़ रही है।

Advertisement

पहली तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के दौरान मारुति सुजुकी ने घरेलू बिक्री और निर्यात मिलाकर 6,82,724 गाड़ियों की बिक्री की। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 5,27,861 यूनिट बेची थीं। इस तरह कंपनी ने पहली तिमाही में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।

किस सेगमेंट की कितनी कारें बिकीं?

सेगमेंटमॉडलजून 2026 बिक्री (यूनिट)जून 2025 बिक्री (यूनिट)सालाना बदलाव
Maruti Mini Cars SaleAlto K10, S-Presso11,4166,414+78.0%
Maruti Compact Cars SaleBaleno, Swift, Dzire, WagonR, Ignis, Celerio63,81561,619+3.6%
Maruti SUV And MPV SaleBrezza, Fronx, Ertiga, Grand Vitara, e Vitara, Jimny, XL6, Invicto, Victories61,72647,947+28.7%
VanEeco10,2309,340+9.5%
Light Commercial VehicleSuper Carry2,963——

 बिक्री बढ़ने की क्या रही वजह?

Hatchback And Sedan Cars Sale (credit S-M)
Hatchback And Sedan Cars Sale (credit S-M)

मारुति सुजुकी की बिक्री में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण उसकी फेमस  हैचबैक, सेडान और SUV मॉडल रहे। कंपनी की कारें बेहतर माइलेज, कम रखरखाव खर्च और मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण कस्टमर्स  की पसंद बनी हुई हैं। यही वजह है कि जून 2026 में कंपनी ने घरेलू बाजार और निर्यात, दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV vs Tata Harrier EV: रेंज, फीचर्स और कीमत में जानें कौन सबसे बेस्ट SUV?

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×