Brezza New Model Launch Date: Maruti ने Brezza के नए फेसलिफ्ट से उठाया पर्दा, फ्रंट और केबिन में मिलेंगे कई बदलाव, 11 हजार से बुकिंग शुरू
मारुति की Brezza ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी जगह बना रखी है और इस कार को लोग सबसे ज्यादा पसंद भी करते है। अब कंपनी ने ब्रेजा कार के नए फेसलिफ्ट का टीजर जारी कर दिया है साथ ही सिर्फ 11 हजार रुपये की टोकन राशि पर आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है। पहली झलक में कार के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। अगर आप भी कार लेने का सोच रहे है और बजट लगभग 12 से 15 लाख रुपये तक का रखा है तो विस्तार से जानिए ब्रेजा के नए फेसलिफ्ट में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
Brezza के नए फेसलिफ्ट की कीमत

कंपनी ने Brezza के नए फेसलिफ्ट की पहली झलक दिखा दी है और 23 जुलाई 2026 को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी साथ ही 11 हजार रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर कार की बुकिंग कर सकते है। कीमत की बात करें तो लगभग 9 लाख रुपये की एक्स शोरूम के साथ शुरू हो सकती है और अधिकतम 13 लाख रुपये तक जा सकती है।
It’s the season’s biggest play. And it’s about to blow you away.
The New Brezza, Bookings Open.#TheNewBrezza #BookNow #BookingsOpen #MarutiSuzukiArena #Brezza pic.twitter.com/CVNJ2eFEQo
— Maruti Suzuki Arena (@MSArenaOfficial) July 14, 2026
फ्रंट में नया बंपर ग्रिल
कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा लेकिन फ्रंट में नया बंपर ग्रिल, रेड स्ट्रीप, नई LED लाइट्स के साथ नए Alloy Wheels भी देखने को भी मिल सकते है। वहीं कार के केबिन की बात करें 10.1 इंच का टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइट, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पार्किंग सेंसर के साथ ही Level-2 ADAS और EBD एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे।
1.0L का मिलेगा टर्बो-पेट्रोल इंजन
ब्रेज़ा में कई शानदार फीचर के साथ ही पहले की तरह 1.5 लीटर का पावरट्रेन और CNG वेरिएंट देखने को मिल सकता है इसके साथ ही 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की भी संभावना तेज हो गई है और यह अभी मारुती की Fronx कार में दिया गया है जिसमें यह 100 HP की पावर और 148 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस नए इंजन आने की वजह से कीमत में भी कटौती देखी जा सकती है।

Join Channel