W3Schools
Advertisement

Monsoon Car Care Tips: बारिश में नहीं बंद होगी आपकी कार, बस अपना लें ये आसान टिप्स

03:13 PM Jul 09, 2026 IST | Amit Kumar
monsoon car care tips  बारिश में नहीं बंद होगी आपकी कार  बस अपना लें ये आसान टिप्स
Monsoon Car Care Tips (credit social media )

भारत में मानसून का आगमन हो चुका है और कई दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर गाड़ियों पर देखने को मिल रहा। दरअसल बारिश की वजह से जहग- जगह हुए जलभराव की चपेट में आने से अचानक गाड़ियां ठंडी पड़कर बंद हो जा रही हैं।

Advertisement

ऐसे में गाड़ी की सही तरह से देखभाल करना जरूरी हो गया है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए से यह बताएंगे की बारिश के दौरान अपनी गाड़ियों को सुरक्षित कैसे रखें (How to Maintain Your Car During Monsoon)। आइए जानते हैं कुछ जरूरी और आसान टिप्स।

Advertisement

अपनाएं ये शानदार टिप्स

टायर की क्वालिटी पर दे ध्यान

Car Care Tips For Monsoon
Car Care Tips For Monsoon (credit social media )
  • बारिश के दौरान कई बार सड़कों पर फिसलन बढ़  जाती हैं। ऐसे में कार के टायर बेस्ट  क्वालिटी में रखना जरूरी है।
  • अगर टायर ज्यादा घिस चुके हैं तो उनकी पकड़ कमजोर हो जाती है, जिससे बारिश के दौरान ब्रेक लगाने या मोड़ पर कार फिसलने की वजह से हादसे का शिकार हो सकती है।
  • ऐसे  में अगर आपकी गाड़ी के टायर पुराने या घिस गए हैं तो तुरंत उनको बदलें।
  • इसके साथ ही  टायर में  सही एयर प्रेशर भी बनाए रखें। सही हवा होने से कार का बैलेंस  बेहतर रहता है और ड्राइविंग ज्यादा सेफ रहती है।

वाइपर की जांच करें

(credit social media )
(credit social media )
  • तेज बारिश के दौरान शीशों पर  पानी जमा होने से विजिबिलिटी  कम हो जाती है।
  • जिससे साफ न दिखने की वजह से आपको ड्राइविंग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • ऐसे में  अगर आपकी गाड़ी में मेन ग्लास पर लगे  वाइपर के रबर घिस गए हैं या वे शीशे को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत उनको बदलवाएं।
  •  इससे विंडशील्ड साफ रहेगी और बारिश में भी आपको सड़क स्पष्ट दिखाई देगी।

ड्रेन होल को क्लीन रखें

(credit social media )
(credit social media )
  • बता दें कि हर कार के अंदर  पानी निकालने के लिए अलग-अलग जगहों पर छोटे ड्रेन होल दिए जाते हैं।
  • इनका काम बारिश  के दौरान गाड़ियों में जमा पानी बाहर निकालना होता है।
  • अगर इनमें मिट्टी, पत्ते या कचरा जमा हो जाए तो पानी कार के अंदर या बॉडी में रुक सकता है।
  • इससे जंग लगने और अन्य नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसलिए बारिश शुरू होने से पहले ड्रेन होल को अच्छी तरह क्लीन करवाएं।
  • इससे पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा और कार एक दम सेफ रहेगी।

कार की वायरिंग जरूर चेक करें

(credit social media )
(credit social media )
  • बारिश के मौसम में कार की इलेक्ट्रिकल वायरिंग सही हालत में होना बहुत जरूरी है।
  • कई बार लंबे समय तक सर्विस न कराने या चूहों के तार काट देने की वजह से वायरिंग खराब हो जाती है।
  • ऐसे में पानी लगने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • कुछ मामलों में इससे आग लगने जैसी गंभीर घटना भी हो सकती है।
  • मानसून शुरू होने से पहले किसी अच्छे मैकेनिक से कार की वायरिंग की जांच जरूर करवाएं।
  • यदि कहीं तार कटा हुआ या खुला दिखाई दे तो उसे तुरंत ठीक कराएं, ताकि बारिश का पानी किसी तरह का नुकसान न पहुंचा सके।

जलभराव वाली सड़क पर जाने से  बचें

(credit social media )
(credit social media )
  • बारिश के दौरान सड़कों पर जगह- जगह पानी जमा हो जाता है। ऐसे  में जलभराव वाली जगहों से कार ले जाने से बचें।
  • क्योंकि गहरे पानी में जाने से आपकी कार का इंजन डेमेज हो सकता है। जिससे आपको  भारी खर्च का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान हमेशा ऐसे रास्ते का चुनाव करें जहां पानी कम भरा हो।

समय-समय पर सर्विस कराएं

(credit social media )
(credit social media )
  • मानसून में कार की समय समय पर जरूर सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है।
  • इंजन ऑयल, ब्रेक, बैटरी, लाइट और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच समय पर कराते रहें।
  • इससे छोटी खराबी समय रहते ठीक हो जाती है और सफर के दौरान परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें: EV अवतार में लॉन्च होगी Thar, नया फ्रंट डिजाइन, मॉर्डन तकनीक के साथ मिलेगी 600KM की रेंज!

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×