W3Schools
Advertisement

Maruti Brezza Facelift Launch: 5 स्टार रेटिंग, नया इंजन, प्रीमियम फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी नई ब्रेजा, बस 10 लाख का रखें बजट!

फ्रंट में नया ग्रील, नया टर्बो पेट्रोल इंजन, केबिन में प्रीमियम फीचर के साथ ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। सभी ग्राहकों को फीचर और दमदार इंजन से पैक इस कार के लॉन्च होने का इंतजार है
12:00 PM Jul 24, 2026 IST | Himanshu Negi
फ्रंट में नया ग्रील, नया टर्बो पेट्रोल इंजन, केबिन में प्रीमियम फीचर के साथ ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। सभी ग्राहकों को फीचर और दमदार इंजन से पैक इस कार के लॉन्च होने का इंतजार है
maruti brezza facelift launch   5 स्टार रेटिंग  नया इंजन  प्रीमियम फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी नई ब्रेजा  बस 10 लाख का रखें बजट
Maruti Brezza Facelift Launch

मारुती की सबसे लोकप्रिय कार ब्रेजा ने किफायती कीमत पर दमदार लुक और शानदार फीचर के दम पर अपनी जगह बनाई है और आज इस कार का नया फेसलिफ्ट लॉन्च होने वाला है जिसमें के फ्रंट में नया ग्रील, नया टर्बो पेट्रोल इंजन, केबिन में प्रीमियम फीचर के साथ ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। सभी ग्राहकों को फीचर और दमदार इंजन से पैक इस कार के लॉन्च होने का इंतजार है जानते है इस कार में क्या बदलाव देखने को मिलेगा और कीतनी कीमत पर लॉन्च हो सकती है।

Advertisement

क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

New Maruti Brezza Crash Test
New Maruti Brezza Crash Test

मारुति की गाड़ी सेफ्टी रेटिंग के मामले में मार खाती थी लेकिन अब नया दौर शुरू हो गया है। नई ब्रेजा के फेसलिफ्ट ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हासिल किए है। बता दें कि एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार मिले है जिससे सेफ्टी की चिंता भी अब दूर हो गए है। अब शानदार फीचर, नया लुक और कॉम्पैक्ट SUV में धमाका मचाने वाली कार की टक्कर सीधा टाटा की कार से हो जाएगी।

Advertisement

Advertisement

टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद

भारतीय ऑटो बाजार में मौजूद ब्रेजा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह इंजन 103hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है लेकिन अब पेट्रोल इंजन के साथ CNG सिलेंडर में बदलाव किया जा सकता है।

1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और यह 98.6HP की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

कंपनी फिटेड अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है जिससे बूट स्पेस बड़ा होने और ज्यादा सामान रखने में आसानी होगी क्योंकि इससे पहले बूट स्पेस में CNG सिलेंडर मिलता है।

कार के केबिन में बड़े बदलाव

Maruti Brezza Expected features
Maruti Brezza Expected features

नई Brezza के मॉडल में केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जानते है क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

  • 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ दिया जाएगा
  • नई कलर थीम के साथ शानदार नया डैशबोर्ड
  • कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

8.50 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत!

मारुति ब्रेजा में नया इंजन मिलने के बाद अब यह कार 40 प्रतिशत के GST दायरे से बाहर आ जाएगी जिससे कीमत भी कम होने की संभावना बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शुरुआती एक्स शोरूम की कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और अधिकतम 14 लाख रुपये तक जा सकती है। लॉन्च होने के बाद आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×