India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Google Maps का नया फीचर देगा सटीक नेविगेशन

09:10 AM Mar 14, 2024 IST
Advertisement

Google Maps Update: Google Maps वैसे तो यूजर्स को सटीक नेविगेशन देने का दावा करता है। लेकिन अक्सर यूजर्स के द्वारा इस पर अजीबोगरीब नेविगेशन दिखाने को लेकर आरोप लगाया जाता है। कई बार इसकी वजह से यूजर्स को परेशानी को सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब गूगल मैप्स पर यूजर्स इस दिक्कत से बच पाएंगे। दरअसल, मैप्स को अब Fused Orientation Provider (FOP) का सपोर्ट मिलेगा। इस सपोर्ट का उद्देश्य एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ओरिएंटेशन डिटेक्शन को पहले से बेहतर बनाना है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Google Maps पर बेहतर होगा नेविगेशन

Android Developers ने बताया है कि इस अपडेट के जरिए गूगल मैप नेविगेशन को और बेहतर बनाने के लिए Gyroscope, Accelerometer और Magnetometer डेटा का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, इन सभी सेंसरों से डेटा का उपयोग करने का Google का यह विचार नया नहीं है, कंपनी ने पहले भी एपीआई यूज कर चुकी है, लेकिन यह अपडेट पहले से बेहतर काम करेगा।

नहीं बदलेगा यूजर इंटरफेस

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव न सिर्फ Google Maps पर लागू होंगे ब्लिक उन सभी थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी होंगे जो नेविगेशनल डेटा के लिए इस पर निर्भर हैं। इस अपडेट के साथ गूगल मैप का यूजर इंटरफेस किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा। यानी गूगल मैप्स का लेआउट प्रभावित नहीं होगा।

इनके लिए लागू होगा अपडेट

इस अपडेट को यूजर्स ऐप अपडेट या फिर सर्वर साइड अपडेट के जरिए इंस्टॉल कर पाएंगे। गूगल इसे एंड्रॉइंड 5.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले एंड्रॉइंड डिवाइसेस के लिए पेश करेगा। गूगल मैप्स का यह अपडेट व्यस्त रास्तों में नेविगेशन को पहले से और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article