W3Schools
Advertisement

OpenAI : चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ने भारत में की पहली नियुक्ति,महिला बनी कंपनी की पहली कर्मचारी

04:48 PM Apr 21, 2024 IST | Abhishek Kumar
openai   चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ने भारत में की पहली नियुक्ति महिला बनी कंपनी की पहली कर्मचारी

OpenAI : चैटजीपीटी डेवलपर OpenAI ने भारत में अपनी पहली कर्मचारी नियुक्ति किया।महिला को बनाया अपनी पहली इम्प्लॉय जानिए कौन है पहली कर्मचारी।

Advertisement

Highlights

Advertisement

OpenAI ने भारत में की पहली नियुक्ति
प्रज्ञा मिश्रा बनी कंपनी की पहली कर्मचारी

Advertisement

Chat GPT

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने भारत में कर्मचारियों की हायरिंग शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी की पहली कर्मचारी का नाम प्रज्ञा मिश्रा है, जिनकी नियुक्ति एक गवर्नमेंट रिलेशंस हेड के तौर पर की गई है. प्रज्ञा मिश्रा को भारत में पब्लिक पॉलिसी अफेयर्स और साझेदारियों से काम के नेतृत्व करने के लिए हायर किया है। OpenAI से पहले प्रज्ञा ट्रूकॉलर समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं।

OpenAI से पहले प्रज्ञा मिश्रा का सफर

रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय प्रज्ञा मिश्रा OpenAI से पहले प्रज्ञा ट्रूकॉलर समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं। साथ ही इससे पहले वो मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने साल 2018 में गलत सूचनाओं के खिलाफ वॉट्सऐप की ओर से चलाए गए एक कैम्पेन को लीड किया था.अब वे इस महीने के अंत में ओपनएआई के साथ नई शुरुआत करेंगी।

कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा

प्रज्ञा मिश्रा इससे पहले ट्रूकॉलर में पब्लिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर काम कर रही थीं साथ ही प्रज्ञा भारत से OpenAI में की पहली कर्मचारी बनी। उन्होंने इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री हासिल कर चुकी हैं. इसके अलावा प्रज्ञा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से डिप्लोमा भी किया है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×