3.4 सेकंड में 0-100kmph!Porsche 911 GT3 की लॉन्चिंग ने बढ़ाई Ferrari और Lamborghini की टेंशन
Porsche 911 Gt3 Launched india: जर्मनी की लग्जरी स्पोर्ट्स (Luxury cars India) कार कंपनी Porsche ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स कार 911 GT3 को लॉन्च कर दिया है। यह कार बेहतरीन परफॉर्मेंस, Attractive डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसे Porsche Carrera और Turbo S के बीच की पोजिशन में रखा है। स्पोर्ट्स कार पसंद करने वाले कस्टमर्स के लिए यह एक खास ऑप्शन बन सकती है।
नई Porsche 911 GT3 में कंपनी ने 4.0 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 503 BHP की Maximum Power और 450 NM का टॉर्क पैदा करता है। दमदार इंजन की बदौलत यह कार शानदार स्पीड और परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
Porsche 911 GT3 Specs: कार की स्पीड

कंपनी के अनुसार, यह स्पोर्ट्स कार केवल 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 311 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस कारों की Category में शामिल करती है।
Sporty design और Premium लुक

- Porsche 911 GT3 का डिजाइन काफी Attractive और एयरोडायनामिक रखा गया है।
- कार का लुक रेसिंग कारों से Inspired है, जिससे यह सड़क पर अलग पहचान बनाती है।
- कंपनी ने इसमें प्रीमियम क्वालिटी के मटेरियल और शानदार फिनिश का इस्तेमाल किया है, जिससे इसका केबिन और भी लग्जरी महसूस होता है।
Porsche 911 GT3 Features: मिलते हैं कई Modern Features
- नई 911 GT3 में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, 20 और 21 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, कस्टमाइज्ड इंटीरियर और प्रीमियम रूफ फिनिश जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- इसके अलावा कार में जीटी स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।
- ये सभी फीचर्स ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
Security का भी रखा गया ध्यान
- सुरक्षा के मामले में भी Porsche ने इस कार को काफी मजबूत बनाया है।
- इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) समेत कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा कार की मजबूत बॉडी और एडवांस टेक्नोलॉजी ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
Porsche 911 GT3 India Price: कीमत और बुकिंग
- भारतीय बाजार में Porsche 911 GT3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.32 करोड़ रुपये रखी गई है।
- कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।
- कस्टमर्स Porsche की Authorized डीलरशिप पर जाकर या कंपनी के official चैनलों के जरिए से इस स्पोर्ट्स कार को बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Petrol खर्च होगा आधा! भारत में जल्द लॉन्च होंगी 6 नई Hybrid Cars, देखें पूरी लिस्ट
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel