₹12.99 लाख में लॉन्च हुई Renault Duster Adventure Edition, न्यू स्टाइल, खास फीचर्स और बोल्ड लुक के साथ आई SUV
Renault ने भारतीय कस्टमर्स के लिए अपनी फेमस SUV Renault Duster का न्यू Adventure Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपनी SUV में अलग और एडवेंचर का लुक चाहते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है।
यह नया एडिशन तीन अलग-अलग वेरिएंट में एवलेवल होगा। बता दें, कि कंपनी ने Duster Adventure Edition को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे के अवसर पर लॉन्च किया है। लॉन्च ईवेंट में भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू और Renault Group India के CEO स्टीफन डेब्लेज भी मौजूद रहे।
Adventure Edition में क्या है नया?
- न्यू Renault Duster Adventure Edition के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन इसे खास बनाने के लिए कई एक्सक्लूसिव एलिमेंट को शामिल किया गया है।
- इस SUV पर Adventure थीम वाले खास डेकल दिए गए हैं।
- इन डेकल पर टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स के साथ लेह के जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स (34.27 N और 77.60 E) भी लिखे गए हैं।
- कंपनी का कहना है कि यह वही एरिया है जहां इस SUV की कठिन हालात में टेस्टिंग की गई थी।
- यही वजह है कि इस एडिशन को एडवेंचर थीम के साथ लॉन्च किया गया है।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
Renault ने Adventure Edition को तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है ताकि कस्टमर्स अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकें।
- Turbo TCe 100 – मैनुअल ट्रांसमिशन
- Turbo TCe 160 – मैनुअल ट्रांसमिशन
- Turbo TCe 160 – ऑटोमैटिक (DCT) ट्रांसमिशन
इन सभी वेरिएंट में इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने केवल डिजाइन और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स में बदलाव किया है।
मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
Renault Duster Adventure Edition में कई मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
इस SUV में मिलने वाले मेन फीचर्स:
- फुल LED हेडलैंप
- इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ
- इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट
- My Renault App के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- ऑटोमैटिक डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- 10.1 इंच का टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम
- 17 इंच के ओशन डिजाइन अलॉय व्हील
- Adventure थीम वाले स्पेशल डेकल
- प्रीमियम फ्लोर मैट
- खास एक्सटीरियर एम्बेलिशमेंट
Renault Duster Adventure Edition की प्राइस
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है।
| वेरिएंट | ट्रांसमिशन | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|
| Turbo TCe 100 | मैनुअल | ₹12.99 लाख |
| Turbo TCe 160 | मैनुअल | ₹13.99 लाख |
| Turbo TCe 160 | ऑटोमैटिक (DCT) | ₹15.39 लाख |
रेगुलर मॉडल से कितना चेंज?
- Adventure Edition में इंजन, डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप में कोई चेंज नहीं किया गया है।
- इसका Key difference इसके एक्सक्लूसिव डेकल, एडवेंचर थीम, प्रीमियम एक्सेसरीज और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं।
- यानी अगर कोई कस्टमर डस्टर का थोड़ा अलग और स्टाइलिश वर्ज़न चाहता है, तो यह एडिशन उसके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
- वहीं, Renault Duster के रेगुलर मॉडल की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Join Channel