Renault Kwid 2026 Launch: ₹5,00,000 से कम कीमत! New Look, Best safety Features और मिलेगा CNG ऑप्शन
अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेनो ने अपनी लोकप्रिय कार 2026 Renault Kwid का नया मॉडल बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस कार में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट, बेहतर फीचर्स और CNG का ऑप्शन भी जोड़ा है। खास बात यह है कि अब कुछ पुराने वेरिएंट हटाकर लाइनअप को भी आसान बनाया गया है।
शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये

नई Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये रखी गई है। यह कार Evolution और Climber नाम के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। दोनों वेरिएंट में ग्राहक मैन्युअल और AMT (ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स का विकल्प चुन सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Evolution AMT वेरिएंट की कीमत 4.90 लाख रुपये है। वहीं Climber मैन्युअल की कीमत 5.15 लाख रुपये और Climber AMT की कीमत 5.61 लाख रुपये तय की गई है।
अब मिलेगा CNG का ऑप्शन
रेनो ने पहली बार Kwid के लिए रेट्रो-फिटेड CNG किट का विकल्प भी दिया है। यानी कार खरीदने के बाद कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर CNG किट लगवाई जा सकती है। इसके लिए ग्राहकों को 70,450 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
यह सुविधा केवल मैन्युअल वेरिएंट में मिलेगी। कंपनी इस CNG किट के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को भरोसा और सुरक्षा दोनों मिलेंगे।
पुराने मॉडल क्या हुए बदलाव ?

- 2026 Renault Kwid का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं।
- कार के फ्रंट में नया 3D Renault लोगो लगाया गया है।
- इसके अलावा 14 इंच के स्टील व्हील के लिए नए डिजाइन वाले व्हील कवर दिए गए हैं।
- पीछे की तरफ टेलगेट पर Kwid की नई बैजिंग देखने को मिलती है।
- कुल मिलाकर कार का लुक पहले से थोड़ा ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है, हालांकि इसका बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही है।
स्पेसिफिकेशन

- कार के अंदर भी ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
- अब इसमें रेनो काइगर जैसा थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर ऑडियो और इंफोटेनमेंट कंट्रोल के बटन मौजूद हैं।
- इसके अलावा डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है।
- कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।
- इससे मोबाइल कनेक्ट करना और नेविगेशन इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
- नई Kwid में सुरक्षा फीचर्स को पहले से बेहतर बनाया गया है।
- बेस वेरिएंट में डुअल एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं।
- इसके अलावा कार में रियर पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट, कीलेस एंट्री, सेंट्रल
- लॉकिंग, ABS के साथ EBD और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
- नई Kwid में पहले वाला 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है।
- यह इंजन 69 हॉर्सपावर और 92.5Nm टॉर्क पैदा करता है।
- इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
किससे होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में 2026 Renault Kwid का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki S-Presso और Maruti Alto K10 जैसी बजट हैचबैक कारों से होगा। हालांकि नई Kwid में CNG ऑप्शन, बेहतर सेफ्टी और अपडेटेड फीचर्स मिलने से यह कस्टमर्स के लिए पहले से ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बन सकती है।
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel