For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Elon Musk के SpaceX ने लॉन्च किया मेगा स्टारशिप रॉकेट

09:53 AM Oct 14, 2024 IST | Aastha Paswan
elon musk के spacex ने लॉन्च किया मेगा स्टारशिप रॉकेट

SpaceX: SpaceX ने स्टारशिप की नवीनतम परीक्षण उड़ान का शुभारंभ किया है।टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की स्टारबेस सुविधा से लॉन्च किया गया। यह उड़ान रविवार सुबह 8:25 बजे ईटी (सुबह 7:25 बजे सीटी) पर शुरू हुई। लगभग 400 फुट (121 मीटर) लंबे स्टारशिप को सूर्योदय के समय मैक्सिको की सीमा के निकट टेक्सास के दक्षिणी सिरे से प्रक्षेपित किया गया। SpaceX एलन मस्क की कंपनी है।

मेगा स्टारशिप रॉकेट लॉन्च

दुनिया के सबसे रईस इंसान और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने एक नई इबारत लिखी है। मस्क की स्पेसएक्स ने 13 अक्टूबर रविवार को मेगा स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया। स्टारशिप रॉकेट मैक्सिकन सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे से सूर्योदय के समय उड़ा। स्टारशिप की ऊंचाई लगभग 400 फीट यानी 121 मीटर है। यह अब तक का सबसे ऊंचा और शक्तिशाली रॉकेट है।

स्पेसएक्स का सफल परीक्षण

SpaceX के द्वारा किया गया यह परीक्षण सबसे साहसिक रहा और सबसे सफल परीक्षण भी। इससे पहले जून 2024 में स्पेसक्स के द्वारा किया गया परीक्षण सबसे सफल रहा था। जिसने बिना विस्फोट के अपनी उड़ान पूरी की थी। बता दें स्टारशिप रॉकेट का यह पांचवा परीक्षण है।

सबसे शक्तिशाली रॉकेट

एलन मस्क स्टारशिप के लिए बड़ा इरादा रखते हैं, यह अकेले बूस्टर पर 33 मीथेन फ्यूल इंजनों के साथ बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

नासा से मिला दो स्टारशिप का ऑर्डर

नासा ने इस दशक के अंत में अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतारने के लिए दो स्टारशिप का ऑर्डर दिया है। स्पेसएक्स का इरादा स्टारशिप का इस्तेमाल करके लोगों और आपूर्ति को चांद और मंगल पर भेजने का है। बता दें, स्टारशिप के लिए पहले कई परीक्षण हो चुके हैं। 14 मार्च 2024 को हुए परीक्षण में रीएंट्री के बाद स्टारशिप से संपर्क टूट गया था। उस समय स्पेसएक्स ने बताया था कि कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा हुआ। स्पेसएक्स के मुताबिक, उस समय स्टारशिप रीएंट्री के दौरान सर्वाइव नहीं कर पाया था। बात दूसरे परीक्षण की करें तो इसमें स्टेज सेपरेशन में दिक्कतों के चलते परीक्षण सफल नहीं हो पाया।

स्टारशिप जुड़े जरूरी बातें

एलन मस्क दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट को यूं ही नहीं सबसे आधुनिक बता रहे हैं। इसके पीछे कुछ वजहें भी हैं। पहला री-यूजेबिलिटी यानी स्टारशिप एक बार उड़ान भरने में अगर फेल होता है तो दूसरी बार भी इसे उड़ाया जा सकता है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×