Suzuki Fronx Sport Edition: Fronx का नया Sport Edition लॉन्च, 17 इंच के Alloy wheels, Spoiler ने दिया Sporty Look, जानें कीमत
Suzuki Fronx Sport Edition: Maruti Suzuki की शानदार कार Fronx ने भारतीय बाजार समेत कई देशों में अपना परचम लहरा रखा है। बढ़िया माइलेज, शानदार लुक, किफायती कीमत और दमदार इंजन के दम पर यह कार लोगों की पसंद बन गई है। अब इस कार का नया Sport Edition लॉन्च हो गया है। जिसके बाद कार अब अधिक स्पोर्टी, और लुक में बेहतर बन गई है। कार के डिजाइन, स्टिकर्स, कलर समेत लुक में बदलाव किया गया है जानते है Suzuki Fronx Sport Edition की कीमत और फीचर्स के बारे में...
Fronx Sport Design: स्पोर्टी और शानदार लुक
Suzuki Fronx Sport Edition में कार के बाहरी लुक को स्पोर्टी बना दिया है जिसमें फ्रंट लोअर, साइड स्कर्ट, रियर डिफ्यूज़र और टेलगेट माउंटेड स्पॉइलर, रियर डिफ्यूजर नए बॉडी किट में शामिल किया गया है। साथ ही डार्क Suzuki का Logo, 'Fronx Sport' स्टिकर, ब्लैक ग्रिल ने कार के लुक को बदल दिया है। जिससे कार बेहद स्पोर्टी और शानदार लुक के साथ नजर आ रही है।
Fronx Sport Cabin: 4K डैशकैम दिया गया

Suzuki Fronx के केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है इसमें पैडल शिफ्टर्स, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, लेदर स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर पहले की तरह दिए गए है लेकिन अब हाई क्वालिटी में 4K डैशकैम दिया गया है जिससे केबिन को अपग्रेड किया गया है। वहीं इंजन में भी बदलाव नहीं किया गया है पहले की तरह ही 1.5 लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।
17-Inch Alloy Wheels: R17 साइज के Continental टायर

Suzuki Fronx के नए एडिशन में अब 16 इंच के अलॉय व्हील्स के बदले अब बड़े 17-इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प दिया गया है जिससे कार का स्पोर्टी लुक ज्यादा निखर के सामने आता है। बड़े अलॉय व्हील्स के साथ 215/50 R17 साइज के Continental टायर कार में लगाए गए है लेकिन ब्रेकिंग सिस्टम में बदलाव नहीं किया गया है वह पहले की तरह ही दी गई है।
Suzuki Fronx Price: मलेशिया देश में लॉन्च
Suzuki Fronx के शानदार Sport Edition को अभी मलेशिया देश में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत RM130,888 और भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 30.7 लाख रुपये है। इस कार को कई बदालव के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है लेकिन परफॉर्मेंस, इंजन, केबिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब कार को नया लुक देने के लिए मॉडिफाई की जरूरत नहीं होगी।

Join Channel