W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

200 KM Range, Attractive Look के साथ लॉन्च हुई Tata Tiago EV, कीमत और Features बना देंगे आपको दीवाना

12:32 PM Jun 08, 2026 IST | Amit Kumar
200 km range  attractive look के साथ लॉन्च हुई tata tiago ev  कीमत और features बना  देंगे आपको दीवाना
Tata Tiago EV Facelift Launched(Credit S-M)

Tata Tiago EV Facelift Launched: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का खर्च काफी बढ़ गया है। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच टाटा मोटर्स अपनी किफायती और फीचर-लोडेड कारों के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। वहीं कंपनी ने अब अपनी सबसे किफायती कार इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च (Tata Tiago EV Facelift Launched) कर दिया है। नई Tata Tiago EV को पहले के मुकाबले अधिक मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया गया है। इसके फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पेट्रोल मॉडल से अलग दिखाई देती है।

Advertisement

कार का फ्रंट हिस्सा ज्यादा साफ-सुथरा और प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा नए कलर ऑप्शन (Tata Tiago EV colors) भी कस्टमर्स को Attractive करते हैं। इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने केबिन को पूरी तरह नया रूप दिया है। अंदर इस्तेमाल की गई सामान पहले से बेहतर क्वालिटी वाला है और इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है। इसका केबिन आरामदायक होने के साथ-साथ मॉडर्न फील कराता है।

Advertisement

Tata Tiago EV Features: फीचर्स में क्या खास है?

Tata Tiago EV Facelift Launched(Credit S-M)

Tata Tiago EV Facelift Launched(Credit S-M)
  • Tiago EV अपने सेगमेंट में कई शानदार फीचर्स के साथ आती है।
  • इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
  • कैमरे की क्वालिटी भी काफी अच्छी मानी जाती है।
  • सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और अन्य एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसके अलावा कूल्ड ग्लव बॉक्स, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम और रियर एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो आमतौर पर ज्यादा महंगी कारों में देखने को मिलती हैं।

ड्राइविंग और परफॉर्मेंस

Tata Tiago EV Facelift Launched(Credit S-M)
Tata Tiago EV Facelift Launched(Credit S-M)
  • नई Tiago EV चलाने में काफी आसान और आरामदायक है।
  • इसका नया गियर सिलेक्टर पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद तरीके से काम करता है।
  • वहीं नया स्टीयरिंग व्हील भी बेहतर डिजाइन और फिनिश के साथ आता है।
  • शहर की सड़कों पर यह कार काफी अच्छी साबित होती है।
  • इसका कॉम्पैक्ट आकार ट्रैफिक में आसानी से चलाने में मदद करता है।
  • इलेक्ट्रिक मोटर की पावर डिलीवरी भी स्मूद है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनता है।
  • पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

बैटरी और रेंज

  • Tata Tiago EV में 24 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
  • यह एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
  • खास बात यह है कि कंपनी इस बैटरी पैक पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही है, जिससे कस्टमर्स  का भरोसा और बढ़ जाता है।

Price of Tata Tiago Ev Facelift: कीमत

  • कीमत के मामले में भी Tiago EV काफी आकर्षक है।
  • इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से कम है, जबकि बड़े बैटरी पैक वाले टॉप मॉडल की कीमत लगभग 9 लाख रुपये तक जाती है।
  • कुल मिलाकर, Tata Tiago EV उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं।
  • इसमें अच्छा डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स, बेहतर रेंज और कम खर्च में ड्राइविंग का फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें: Premium EV मार्केट में Tata Motors का बड़ा दांव! Chery की टेक्नोलॉजी से Avinya को नई उड़ान देगी कंपनी

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×