Brezza vs Venue Comparison: टेक लोडेड केबिन, दमदार पावरट्रेन, बोल्ड लुक, सिर्फ 8 लाख रुपये में जानें कौन है बेहतर
मारुती ने ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है जिसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है साथ ही केबिन में कई फीचर और नई थीम भी दी गई है और सिर्फ 7.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च होने के बाद अब कॉम्पैक्ट SUV में मुकाबला टक्कर को हो गया है। ऐसे में हुंडई की Venue कार भी सिर्फ 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है और केबिन में लगभग 65 से ज्यादा फीचर दिए गए है। अगर आप भी 8 से 9 लाख रुपये के बजट में कार ढूंढ रहे है तो देखें कौन है बेहतर कॉम्पैक्ट SUV..
Brezza vs Hyundai Venue Dimensions

| कार मॉडल | लंबाई (mm) | चौड़ाई (mm) | ऊंचाई (mm) | व्हीलबेस (mm) |
|---|---|---|---|---|
| Maruti Brezza 2026 | 3,995 | 1,790 | 1,685 | 2,500 |
| Hyundai Venue | 3,995 | 1,800 | 1,665 | 2,520 |
Maruti Brezza vs Hyundai Venue Engine: 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन
नई ब्रेजा में अब 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 110HP की पावर और 170NM का टॉर्क जनरेट करता है वहीं 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG वेरिएंट भी दिया गया है जिसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
Hyundai Venue में Kappa 1.0 L Turbo GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है और Kappa 1.2 L MPI का भी पेट्रोल इंजन दिया गया है सबसे बड़ी खासियत इस कार में की इसे 1.5 L CRDi डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च किया गया है और ब्रेजा में डीजल इंजन नहीं दिया जाता है। साथ ही वेन्यू में मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT तीनों ट्रांसमिशन दिए गए है।
Maruti Brezza vs Hyundai Venue Features: केबिन में फीचर

नई ब्रेजा में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64 कलर के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, लेदरेट सीट्स, ब्राउन थीम के साथ प्रीमियम इंटीरियर, वायरलेस Android और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर के फीचर दिए गए है।
वेन्यू में 12.3-इंच की कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, लेदरेट सीट्स, डुअल-टोन थीम, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, हुंडई कनेक्टेड कार हिंदी, 400 से ज्यादा वॉइस कमांड समेत कई फीचर दिए गए है।
Maruti Brezza vs Hyundai Venue Price: कितनी है कीमत?
नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को 7.40 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और 4 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
वेन्यू की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 15.69 लाख रुपये तक जाती है। हुंडई ने इस कार के 8 वेरिएंट को बाजार में लॉन्च किया है।

Join Channel