W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अब कड़ी धूप में खड़ी कार नहीं होगी गर्म! Tesla ने खोज निकाला अनोखा समाधान, जानें कैसे करता है काम?

08:23 PM May 28, 2026 IST | Amit Kumar
अब कड़ी धूप में खड़ी कार नहीं होगी गर्म  tesla ने खोज निकाला अनोखा समाधान  जानें कैसे करता है काम
Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)

Tesla Glass Roof Cooling Technology: इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla EV Features) ने गर्मियों के मौसम में धूप में खड़ी कार को जल्द गर्म होने से बचाने के लिए एक नया समाधान खोज निकाला है। अक्सर देखा जाता है कि धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। खासकर जिन कारों में ग्लास रूफ या पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Roof EV) होती है, उनमें केबिन जल्दी गर्म होने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। खबरों के मुताबिक कंपनी ने एक नई कूलिंग टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराया है, जो कार के अंदर के तापमान को कम रखने में मदद कर सकती है।

Advertisement

Tesla Glass Roof Technology: क्या है Tesla की नई टेक्नोलॉजी?

Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)
Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला ऐसी खास ग्लास रूफ तकनीक पर काम कर रही है, जो सूरज की गर्मी को कार के अंदर आने से काफी हद तक रोक सकेगी। इसके लिए ग्लास में खास मटेरियल और कई स्मार्ट लेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी कार के केबिन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करेगी। माना जा रहा है कि यह सिस्टम कार के अंदर हवा के बहाव यानी एयर फ्लो को भी बेहतर बनाएगा। इससे AC की ठंडी हवा पूरे केबिन में तेजी से फैल सकेगी और यात्रियों को ज्यादा आराम महसूस होगा।

Advertisement

Electric Car Cooling: इलेक्ट्रिक कारों के लिए क्यों जरूरी है यह तकनीक?

Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)
Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)

इलेक्ट्रिक कारों में AC चलाने से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जब बाहर बहुत गर्मी होती है तो केबिन को ठंडा रखने के लिए AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका असर सीधे बैटरी की खपत पर पड़ता है और कार की ड्राइविंग रेंज कम हो सकती है। इसी वजह से टेस्ला अब ऐसी तकनीक विकसित कर रही है, जिससे कार का अंदरूनी हिस्सा पहले से कम गर्म हो। अगर केबिन ठंडा रहेगा तो AC को भी कम काम करना पड़ेगा और बैटरी की ऊर्जा की बचत होगी।

Advertisement

EV Technology: गर्म इलाकों में मिलेगा ज्यादा फायदा

Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)
Tesla Glass Roof Cooling Technology (Image- Social Media)

भारत जैसे देशों में जहां गर्मियों के दौरान तापमान बहुत ज्यादा रहता है, वहां यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। तेज धूप में खड़ी कारों का तापमान बहुत तेजी से बढ़ जाता है, जिससे ड्राइविंग शुरू करते समय लोगों को काफी परेशानी होती है। नई ग्लास रूफ टेक्नोलॉजी के जरिए कार के अंदर की गर्मी कम रखी जा सकेगी। इससे यात्रियों को आराम मिलेगा और लंबी यात्रा के दौरान भी केबिन ज्यादा कूल महसूस होगा।

EV की रेंज बढ़ाने में भी मदद

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तकनीक सफल रहती है तो इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। क्योंकि कम बिजली खर्च होने से बैटरी लंबे समय तक काम कर पाएगी। आजकल ज्यादातर कंपनियां ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रही हैं जो कम ऊर्जा में बेहतर प्रदर्शन दे सके। टेस्ला की यह नई सोच भी उसी दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

टेस्ला की यह नई ग्लास रूफ तकनीक आने वाले समय में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर यह तकनीक सफल होती है तो दूसरी कंपनियां भी इसे अपनाने की कोशिश कर सकती हैं। फिलहाल इस तकनीक को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि भविष्य में स्मार्ट और ऊर्जा बचाने वाली कारों में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹5 लाख में Tata Tiago बनी बजट कारों की नई Queen! Style, Features और Mileage के जबरदस्त कॉम्बिनेशन ने बाजार में मचाया तहलका

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×