Top 5 Car : Maruti की इस सेडान का मार्केट में जलवा, इन कारों को पीछे छोड़ा
Top 5 Car : इस साल की गाड़ियों (Top Cars) की सेल्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि मार्च 2024 के महीने के लिए सेडान की सेल्स लिस्ट सामने आ गई है। जिसमे मारुति सुजुकी की कार ने Hyundai और Honda की पॉपुलर कारों को पीछे छोड़ पहले नंबर पर बाजी मारी। वहीं अगर टॉप 11 सेडान कारों की बिक्री की बात करें तो मार्च 2024 में टोटल 32,346 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Highlights
- लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति डिजायर
- मारुति डिजायर की 15,894 यूनिट्स बेची गईं
- मार्च 2024 में टोटल 32,346 यूनिट्स की बिक्री हुई
ये रही टॉप 5 सेडान कार
- मारुति डिजायर
- हुंडई ऑरा
- होंडा अमेज
- टाटा टिगोर/ईवी
- वोक्सवैगन वर्टस
Maruti Dzire

इस लिस्ट में टॉप (Top 5 Car) पर मारुति (Maruti) डिजायर है, जिसकी 11 की लिस्ट में 49.14% हिस्सेदारी है। मार्च 2024 के केवल एक महीने में इसके 15,894 यूनिट्स बेची गईं, जो मार्च 2023 में 13,394 यूनिट्स की सालाना बिक्री की तुलना में बिक्री में 18.67% की वृद्धि है।
Hyundai Aura

इस लिस्ट (Top 5 Car) में दूसरे नंबर पर हुंडई की Aura है जिसकी 4,883 यूनिट्स बेची गईं। मार्च 2023 में बेची गई 3,774 यूनिट्स की तुलना में हुंडई की बिक्री में यह 29.39% की इंप्रेसिव ग्रोथ है। बेची गई कुल यूनिट्स में से हुंडई ऑरा की हिस्सेदारी 15.10% है।
Honda Amaze

इस लिस्ट (Top 5 Car) में तीसरे नंबर पर होंडा की Amaze है, जिसकी 8.28% हिस्सेदारी है। मार्च 2024 में इसकी 2,678 यूनिट्स बिकीं। मार्च 2023 में बेची गई 3,996 यूनिट्स की तुलना में, अमेज़ की बिक्री में साल-दर-साल -32.98% की कमी आई है।
Tata Tigor/EV

टाटा टिगोर/ईवी की मार्च 2024 में 2,017 यूनिट्स बिकीं, जो मार्च 2023 में बेची गई 2,705 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल सेल में -25.43% की कमी है। ये कार पिछले महीने की मार्केट शेयर में 6.24% के साथ चौथे नंबर पर रही।
Volkswagen Virtus

इस लिस्ट (Top 5 Car) में पांचवे नंबर की कार Volkswagen Virtus है. मार्च 2024 में इसके 1,847 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं। सालाना आधार पर यहां 3.07 प्रतिशत की ग्रोथ सेल में हुई है। क्योंकि, पिछले साल इसी महीने में 1,792 यूनिट्स की सेल हुई थी। मार्च 2024 की टोटल सेल में इसकी हिस्सेदारी 5.71 प्रतिशत रही।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।