W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

543 Km दमदार रेंज, Premium और Advanced Features! भारतीय बाजार में लॉन्च हुई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV, कीमत सिर्फ...

04:37 PM May 29, 2026 IST | Amit Kumar
543 km दमदार रेंज  premium और  advanced features  भारतीय बाजार में लॉन्च हुई toyota की पहली इलेक्ट्रिक suv  कीमत सिर्फ
Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India (Image- Social Media)

Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India: जापानी ऑटो कंपनी Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके E3 वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये (Toyota Urban Cruiser Ebella Price in India) रखी है। शानदार डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा, महिंद्रा, एमजी, हुंडई और मारुति जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Advertisement

Attractive डिजाइन और Colors ऑप्शन

Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India (Image- Social Media)
Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India (Image- Social Media)
  • Toyota Urban Cruiser Ebella को मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है।
  • इसमें कंपनी की नई “अर्बन टेक” डिजाइन थीम देखने को मिलती है।
  • एसयूवी के फ्रंट में सिग्नेचर हैमरहेड स्टाइल फेसिया दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है।
  • इसके अलावा एयरोडायनैमिक बॉडी, स्टाइलिश एलईडी लाइट्स और 18 इंच के अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
  • कस्टमर्स के लिए इसमें 5 सिंगल टोन और 4 डुअल टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लोग अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं।

Toyota Urban Cruiser Ebella Features: शानदार इंटीरियर और एडवांस फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India (Image- Social Media)
Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India (Image- Social Media)
  • टोयोटा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन को काफी प्रीमियम बनाया है।
  • इसमें Modern Technology और आराम दोनों का ध्यान रखा गया है।
  • कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
  • कार के अंदर 12 कलर एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ का फीचर इसे और ज्यादा लग्जरी फील देता है।
  • बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें JBL का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

Specifications: बैटरी, पावर और ड्राइविंग रेंज

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं।
  • पहला 49 kWh और दूसरा 61 kWh बैटरी पैक है।
  • कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 440 किलोमीटर से लेकर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 144 हॉर्सपावर से लेकर 174 हॉर्सपावर तक की ताकत पैदा करता है।
  • वहीं, अधिकतम 193 Nm टॉर्क मिलता है।
  • एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है और ड्राइविंग के लिए ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे मोड्स भी उपलब्ध हैं।

सुरक्षा के मामले में भी दमदार

  • सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो टोयोटा ने इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी हैं।
  • अर्बन क्रूजर ईबेला में 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स शामिल हैं।
  • ये फीचर्स ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं।
  • चार्जिंग और ओनरशिप फायदे
  • इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है।
  • कंपनी ने देशभर में 500 से ज्यादा BEV-रेडी सर्विस सेंटर तैयार किए हैं, जहां ग्राहकों को तेज और आसान सर्विस सुविधा मिलेगी।
  • टोयोटा ग्राहकों को 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।
  • इसके साथ ही 3 साल बाद 60 फीसदी तक की अश्योर्ड बायबैक सुविधा भी मिलेगी।
  • कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को बैटरी से जुड़ी लागत में राहत मिल सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella Launched In India: भारतीय EV बाजार में बढ़ेगी टक्कर

  • टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में प्रीमियम ईवी सेगमेंट को और मजबूत कर सकती है।
  • लंबी रेंज, शानदार फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड इमेज के कारण अर्बन क्रूजर ईबेला को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×