TVS 160cc Maxi Scooter Launch Date: बड़ा इंजन, प्रीमियम डिजाइन और हाईटेक Features! TVS जल्द लॉन्च ला रहा 160cc वाला मैक्सी स्कूटर
भारत में अब स्कूटर खरीदने वाले कस्टमर्स सिर्फ अच्छा माइलेज ही नहीं, बल्कि दमदार इंजन, स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स भी चाहते हैं। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए TVS मोटर कंपनी एक नए 160cc मैक्सी स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Yamaha Aerox 155 जैसे फेमस मॉडल को कड़ी टक्कर दे सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS इस स्कूटर को अपने मौजूदा Ntorq प्लेटफॉर्म पर नहीं बनाएगी। कंपनी इसके लिए एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य बेहतर बैलेंस, मजबूत हैंडलिंग और हाई-स्पीड पर कंफर्ट राइडिंग देना है। माना जा रहा है कि इस स्कूटर को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों के बाजारों को ध्यान में रखकर भी विकसित किया जा रहा है।
160cc लिक्विड-कूल्ड इंजन

- इस अपकमिंग स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका नया इंजन हो सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 160cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो लगभग 14 से 15 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करेगा।
- लिक्विड-कूल्ड इंजन होने की वजह से लंबी दूरी की यात्रा और तेज रफ्तार पर भी इंजन बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
- साथ ही गर्म होने की समस्या भी कम हो सकती है।
Varients: स्पोर्टी डिजाइन

- हालांकि TVS ने अभी तक स्कूटर की तस्वीर या डिजाइन शेयर नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे मैक्सी स्कूटर स्टाइल में पेश किया जाएगा।
- इसका लुक मौजूदा स्कूटर्स से अलग और ज्यादा प्रीमियम हो सकता है।
- बेहतर रोड प्रेजेंस के लिए इसमें बड़े 14 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाने की भी संभावना है, जिससे राइडिंग ज्यादा स्थिर और आरामदायक हो सकती है।
TVS 160cc Maxi Scooter Features: फीचर्स हाईटेक

- रिपोर्ट्स की मानें तो TVS इस स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स दे सकती है।
- इसमें डिजिटल TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कीलेस स्टार्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
- कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि कंपनी अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X के कुछ एडवांस फीचर्स भी इसमें शामिल कर सकती है।
- वहीं TVS के इस नए 160cc मैक्सी स्कूटर की टक्कर Yamaha Aerox 155 से देखने को मिल सकती है।
- इसके अलावा Hero Xoom 160, Honda ADV160 और Yamaha NMax 155 जैसे आने वाले मॉडल भी इसके मुकाबले में होंगे।
कब होगा लॉन्च ?
फिलहाल TVS की ओर से इस स्कूटर की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है। यदि विकास का काम तय योजना के अनुसार चलता है, तो कंपनी इसे 2027 के आखिर तक बाजार में उतार सकती है। लॉन्च के बाद इसे भारत के साथ-साथ यूरोप और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश किया जा सकता है।

Join Channel