कीमत ₹7.5 Lakh 215 km की दमदार Range और SUV लुक! EV बाजार में बड़ा धमाका करने आ रही VinFast VF 3, जानें पूरी डिटेल
02:54 PM Jun 02, 2026 IST | Amit Kumar
VinFast VF 3 Launch India: भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, कि इलेक्ट्रिक कारें न केवल ईंधन खर्च बचाती हैं, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाने में मदद करती हैं। इसी कड़ी में वियतनाम की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV VF 3 (Vinfast Electric Car) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Advertisement
VinFast VF 3 Launch India: शहरों के लिए खास डिजाइन
- VinFast VF 3 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जिसे खासतौर पर शहरों में आसान ड्राइविंग के लिए तैयार किया गया है।
- यह दो दरवाजों वाली छोटी SUV होगी, जिससे संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे चलाना काफी आसान रहेगा।
- इसका आकर्षक और आधुनिक डिजाइन युवाओं को भी पसंद आ सकता है।
VinFast VF 3 price: भारत में कीमत और मुकाबला

- विनफास्ट ने भारत में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए तमिलनाडु में उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है।
- इससे कारों का स्थानीय स्तर पर निर्माण संभव होगा।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में VinFast VF 3 की कीमत (Budget Electric Suv) लगभग 7.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच है।
- भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला मुख्य रूप से MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
दमदार Battery और अच्छी Range

- इस इलेक्ट्रिक SUV में 18.64 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है।
- कंपनी के अनुसार, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह कार लगभग 215 किलोमीटर तक चल सकती है।
- रोजाना ऑफिस जाने, बाजार के काम करने या शहर के अंदर यात्रा करने के लिए यह रेंज काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
Performance में भी नहीं होगी कमी
- VinFast VF 3 में रियर-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
- यह मोटर करीब 40 से 43.5 हॉर्सपावर की ताकत और 110 Nm का टॉर्क पैदा करती है।
- कार की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है, जो शहरी और सामान्य हाईवे ड्राइविंग के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
फास्ट चार्जिंग का मिलेगा फायदा
- इलेक्ट्रिक वाहनों में चार्जिंग समय को लेकर लोगों की चिंता रहती है।
- VinFast VF 3 इस समस्या को काफी हद तक कम करती है।
- इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से बैटरी को सिर्फ 36 मिनट में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
- इससे लंबी प्रतीक्षा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इंटीरियर और स्पेस
- हालांकि यह एक कॉम्पैक्ट SUV है, लेकिन इसमें चार लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है।
- कार के अंदर 10 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो मॉडर्न फीचर्स से लैस होगा।
- इसके अलावा, पीछे की सीटों को मोड़ने पर लगभग 285 लीटर तक का बूट स्पेस मिल सकता है, जिससे सामान रखने में सुविधा होगी।
सुरक्षा का भी रखा गया खास ध्यान
- सुरक्षा के लिहाज से भी यह SUV कई जरूरी फीचर्स के साथ आएगी।
- इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्राइवर एयरबैग जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स दिए जाएंगे।
- ये फीचर्स सफर को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: 1 जून से बढ़ने जा रही Hyundai कारों की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने, निर्माता ने बताई इसके पीछे की वजह
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel